{"_id":"67f6d2174c6eb7c4cb02452f","slug":"e-bus-operation-starts-from-atrauli-to-aligarh-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102323-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली से अलीगढ़ तक ई-बस शुरू, 35 रुपये टिकट, अभी चलेंगी 5 बसें, फिर बढ़ेगी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली से अलीगढ़ तक ई-बस शुरू, 35 रुपये टिकट, अभी चलेंगी 5 बसें, फिर बढ़ेगी संख्या
Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
सार
अलीगढ़ से अतरौली तक ई बस शुरू हो गईं हैं। पांच बसों को लगाया गया है। अतरौली के पैंठ चौराहे से मिलेगी। अतरौली से अलीगढ़ तक 35 रुपये टिकट रहेगा। बस पैंठ चौराहा से सुबह छह से शाम पांच बजे तक और अलीगढ़ से सुबह 7.30 से शाम सात बजे तक ई बसें संचालित होगी।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर ई-बस के संचालन का शुभारंभ करते राज्यमंत्री संदीप सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अतरौली से अलीगढ़ तक ई-बस का संचालन शुरू हो गया है। पैंठ चौराहा स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर राज्यमंत्री संदीप सिंह व पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने सफर कर कहा कि बसों का संचालन शुरू होने से किसान, छात्रों, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक सहित सभी लोगों को लाभ मिलेगा। डिपो प्रभारी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि बस पैंठ चौराहा से सुबह छह से शाम पांच बजे तक और अलीगढ़ से सुबह 7.30 से शाम सात बजे तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली से क्वारसी तक 35 रुपये व सूतमिल तक 45 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। रामघाट कल्याण मार्ग पर बस का मुख्य जगहों पर स्टॉप रहेगा। फिलहाल इस रूट पर पांच बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस दौरान कारोबारी कमल अग्रवाल, इं. हिमांशु मित्तल, देवकुमार जैन, गौरव शर्मा, मो. रहीस आदि मौजूद रहे।