{"_id":"687858224c51f913bf0e7dd8","slug":"e-auction-of-113-plots-of-transport-nagar-aligarh-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रांसपोर्ट नगर के 113 भूखंडों की आज होगी ई-नीलामी, बढ़ी दर, एडीए को होगी अच्छी-खासी आमदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रांसपोर्ट नगर के 113 भूखंडों की आज होगी ई-नीलामी, बढ़ी दर, एडीए को होगी अच्छी-खासी आमदनी
Thu, 17 Jul 2025 07:26 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Jul 2025 07:26 AM IST
सार
खैर रोड पर स्थित ल्होसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 1920 भूखंड हैं, जिनमें से 1680 भूखंडों की नीलामी पहले लाटरी विधि से हो चुकी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
85 हेक्टेयर भूमि में विकसित हो रहे अलीगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर के 113 भूखंडों की ई-नीलामी 17 जुलाई से शुरू होगी। इससे एडीए को अच्छी-खासी आमदनी होने की उम्मीद है। अबकी बार तो एडीए ने भूखंडों की दर भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
खैर रोड पर स्थित ल्होसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 1920 भूखंड हैं, जिनमें से 1680 भूखंडों की नीलामी पहले लाटरी विधि से हो चुकी है। पिछली बार नया प्रयोग कर आमदनी बढ़ाने के लिए एडीए ने ई-नीलामी पद्धति का सहारा लिया। 179 भूखंडों की नीलामी में एडीओ को करीब 112 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि टीपी नगर में 113 भूखंडों की ई-नीलामी आज होगी। अधिक बोली लगाने वाले के नाम आवंटन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे से कार्यवाही शुरू होगी।
विज्ञापन