{"_id":"58b72cda4f1c1bbd56834001","slug":"during-the-training-was-seen-sleeping-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के दौरान सोते नजर आए कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के दौरान सोते नजर आए कर्मी
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
During the training was seen sleeping men
- फोटो : Dig Vishal
सरकारी कर्मचारी लोकतंत्र के सबसे बड़े मेले चुनावों को किस कदर गंभीरता से लेते हैं, इसकी एक झलक विधानसभा चुनाव 2017 की 11 मार्च को होने जा रही मतगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में देखने को मिली। डीएस कालेज के नवनिर्मित आडीटोरियम में आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में जहां एक ओर गणना की बारीकियां सिखाने के लिए प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ किसी मझे हुए प्रोफेसर की तरह लगातार साढ़े तीन घंटे तक बोले वही दूसरी ओर कई कार्मिक सोते नजर आए। करीब आधा दर्जन कार्मिक अनुपस्थित रहे।
कालेज के नवनिर्मित आडीटोरियम में सिनेमा स्क्रीन पर कंप्यूटर द्वारा आयोजित प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी अधिकारी कार्मिक व सीडीओ डीएस सचान ने गणना के सभी कानूनी पहलुओं, ले आउट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 11 मार्च शनिवार को विधानसभा चुनावों की मतगणना का कार्य धनीपुर मंडी स्थल पर प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसके लिये सभी मतगणना कार्मिक प्रात: 6 बजे मंडी स्थल पर अपना परिचय पत्र गले में लटकाकर पहुंचे। जो कार्मिक परिचय पत्र नहीं लायेंगे उनको बाहर का फोर्स बलपूर्वक प्रवेश नहीं करने देगा। मोबाइल, लाइटर, माचिस, बीडी-सिगरेट एवं पान मसाला प्रतिबंधित है। ईवीएम में तकनीकी खराबी होने व वोटों की गिनती डायल पर प्रदर्शित न होने के सवाल के जवाब में सीडीओ ने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रिंटर के माध्यम से वोटों की गिनती का प्रिंट लिया जाय।
विज्ञापन
यह कार्य गुपचुप न करते हुए प्रत्याशियों की देखरेख में किया जाए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पूरन चन्द्र तिवारी समेत सभी आरओ, एआरओ के साथ 400 मतगणना कार्मिक मौजूद थे। सीडीओ ने प्रशिक्षण के दौरान कुछ कार्मिकों के सोने के सवाल को ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि प्रशिक्षण में ज्यादातर सत्र आरओ एवं एआरओ के लिए था। इस दौरान हो सकता है कि कुछ कार्मिक झपकी मार रहे हो।