{"_id":"65678e4d55e6ad075e05db28","slug":"dumper-collided-with-a-student-going-to-school-aligarh-news-c-301-1-sali1012-340-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल जा रहे छात्र को डंपर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल जा रहे छात्र को डंपर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
घायल भूपेंद्र। संवाद
- फोटो : Samvad
साइकिल से स्कूल जा रहे कस्बा निवासी एक छात्र को मंगलवार की सुबह डंपर ने टक्कर मार दी। डंपर का पहिया छात्र के पैर के ऊपर से गुजर गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन बुधवार को इलाज के लिए दिल्ली ले गए।
कस्बा के नई बस्ती नगला दरबर निवासी धर्मेंद्र शर्मा पुत्र राकेश शर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई भूपेंद्र शर्मा इंटरमीडिएट का छात्र है। वह साइकिल से मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रहा था।
इस दौरान गांव अहरुआ के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिवार के सदस्यों को सूचना थी। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां से उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। बुधवार को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिवार के लोग उसे दिल्ली ले गए।