फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Due to non renewal of registration doctors gives threat to close their Foundation in UP

पंजीकरण का नवीनीकरण न होने की सूरत में डॉक्टरों ने दी प्रतिष्ठान बंद करने की धमकी

Sun, 12 May 2019 05:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 12 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Due to non renewal of registration doctors gives threat to close their Foundation in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ जयंत चौधरी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण के नवीनीकरण में पेच अटकाया जा रहा है। वह रविवार को एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर या नर्सिंग होम का 30 अप्रैल तक पंजीकरण का नवीनीकरण हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक नवीनीकरण नहीं हो पाया है। अगर 30 मई तक पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ तो संपूर्ण प्रदेश में डॉक्टर अपना प्रतिष्ठान बंद करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ शरद अग्रवाल ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के बजाए प्राइवेट नर्सिंग होम व अस्पताल में ज़्यादातर मरीज अपना इलाज कराते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से डॉक्टरों को नवीनीकरण के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed