फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DSO accepted the malpractice in rice distribution

डीएम के सामने डीएसओ बोले ...चावल वितरण में सबसे ज्यादा गड़बड़ी

Sun, 19 Apr 2020 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
DSO accepted the malpractice in rice distribution
राशन वितरण की जांच करती डीएसओ की टीम - फोटो : अमर उजाला

जिले में निशुल्क चावल वितरण को लेकर शिकायतों से जिला स्तरीय अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। राशन कोटेदारों पर सख्ती नहीं होने के कारण कहीं भी चावल वितरण नियमानुसार नहीं हो रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने पर कोटेदार उसको हड़का कर भगा देते हैं।

विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लॉकडाउन-2 की रोजाना समीक्षा में जिलाधिकारी चंद्रभूषण के सामने ही जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने कहा कि जनपद में 4.25 लाख परिवारों को चावल का वितरण हुआ है। चावल वितरण में बहुत सी शिकायतें संज्ञान में आ रही हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाये। चावल वितरण के लिए सुपरवाइजर के रूप में जो अध्यापक तैनात किए गए हैं, वह राशन की दुकानों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन राशन की दुकानों का निरीक्षण करा कर उसके फोटो डीएम वार रूम पर भेजें। इस डीएम ने भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि जिसकी जहां ड्यूटी है वो वहां मौजूद रहे नहीं तो कार्रवाई होगी। निशुल्क चावल वितरण गरीबों को भूख से बचाने के लिए किया जा रहा है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्ड में जितनी यूनिट है उसी के अनुसार पूरे पांच किलो चावल दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि विभिन्न फैक्ट्रियों एवं उद्योगों के द्वारा 17 करोड़ का वेतन भुगतान उनके कर्मचारियों को किया गया है। 20 अप्रैल के पश्चात खुलने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठान, लघु उद्योग, फैक्टरी एवं ईंट भट्टे आदि के संचालन की समस्त कार्यवाहियां पूर्ण कराना शुरू करा दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक सभी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाईन कक्षाएं कराएं। जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, पेंशन लाभार्थियों से लगातार बात करते रहें। जिन लाभार्थियों को खाने-पीने की कोई समस्या हो उससे संबंधित थानावार मजिस्ट्रेट से संपर्क कर खाना उपलब्ध कराएं।

डीएम ने कहा है कि गर्मी को ध्यान में रखते हुऐ कूलर, एसी, वासिंग मशीन तथा सबमर्सिबल का कार्य करने वाले इलेक्ट्रिीशियन, प्लंबर आदि को क्षेत्रवार चिह्नित कर सिटी मजिस्ट्रेट उनके पास जारी करना सुनिश्चित करें। ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, बिल्डर्स अपने सोसाइटी व फ्लैट में सुरक्षा व्यवस्था रखें। सीसीटीवी व गार्ड रखना है अनिवार्य है। किसी भी संदिग्ध को फ्लैट या सोसाइटी में प्रवेश न करने दें। आने-जाने वालों का पूरा ब्यौरा रखें। उप श्रमआयुक्त ने श्रमिकों को भरण पोषण के लिए जनपद में 18090 श्रमिकों के सापेक्ष 15301 श्रमिकों के खाते में धनराशि हस्तांतरित की गई है।


बैठक एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, सीएमओ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed