फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DS College's student Hindraj honored on the foundation day of Agra University

डीएस कॉलेज के छात्र हिंदराज का आगरा विवि के स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान

Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
DS College's student Hindraj honored on the foundation day of Agra University
आगरा विश्वविद्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित 95वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में डीएस कॉलेज के छात्र हिंदराज प्रताप सिंह को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पुरस्कृत किया है। हिंदराज ने 2021 दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

डीएस कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हिंदराज प्रताप सिंह मूल रूप से चौंडेरा बुलंदशहर के रहने वाले हैं। दुबे पड़ाव स्थित एक किराए के कमरे में रहकर हिंदराज अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ हिंदराज राष्ट्रीय सेवा योजना में भी सहयोग देते रहते हैं। वर्ष 2021 की दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस की परेड में हिंदराज भी शामिल हुए और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बृहस्पतिवार को आगरा विवि के 95वें स्थापना दिवस समारोह में उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। हिंदराज ने बताया कि दिल्ली परेड में शामिल होकर कई सारे अनुभव मिले हैं। उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। उन्होंने इसका श्रेय डीएस कॉलेज के शिक्षक और प्रबंधन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed