फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drone mines and sensors will soon be made in Aligarh defense corridor

UP : अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में जल्द बनने लगेंगे ड्रोन-माइंस और सेंसर, केंद्र सरकार सक्रिय; जानी प्रगति

Sun, 11 May 2025 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक शर्मा, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:43 AM IST
सार

इनका उत्पादन करने वाली इकाइयों में निर्माण कार्य अगले एक दो माह में शुरू होने के संकेत हैं। इधर, पाक सीमा पर उपजे विवाद के बीच गृह-रक्षा मंत्रालय से भी इनकी कार्य प्रगति जानी जा रही है।

विज्ञापन
Drone mines and sensors will soon be made in Aligarh defense corridor
ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

अंडला में विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में सीमा पर प्रयोग होने वाले विशेष किस्म के ड्रोन-माइंस-सेंसर सरीखे रक्षा उत्पाद जल्द बनना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


इनका उत्पादन करने वाली इकाइयों में निर्माण कार्य अगले एक दो माह में शुरू होने के संकेत हैं। इधर, पाक सीमा पर उपजे विवाद के बीच गृह-रक्षा मंत्रालय से भी इनकी कार्य प्रगति जानी जा रही है।
विज्ञापन


देश के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की आधारशिला प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर, 2021 को रखी थी। इस नोड में 20 आवंटियों को प्लॉट आवंटित किए गए। इनमें से तीन यूनिटों में उत्पादन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक जो यूनिटें उत्पादन कर रही हैं, उनमें एक निजी क्षेत्र के लिए हथियार-कारतूस बना रही है। दूसरी सेटेलाइट मार्किंग कर इसरो को देती है। तीसरी कुछ अन्य तरह के उपकरण बनाती है। 

सीधे रक्षा उत्पाद बनाने वाली दो इकाइयां अगले माह शुरू होने के संकेत हैं। इनमें ड्रोन के अलावा सेनाओं को आपूर्ति होने वाले कई प्रकार के उत्पाद बनेंगे। हालांकि, इनमें से एक इकाई अपनी पुरानी यूनिट पर कुछ उत्पाद बना भी रही है।

India-Pakistan: भारत की दो टूक- पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का घोर उल्लंघन किया, सेना को सख्ती से निपटने के आदेश

डिफेंस कॉरिडोर में जल्द उत्पादन शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में निवेशकों से वार्ता जारी है। प्रयास है कि आने वाले कुछ समय में उत्पादन शुरू हो सकें।
-संजीव रंजन, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed