फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DRM found water dripping from the platform and roof of the building at the station

डीआरएम को स्टेशन पर प्लेटफार्म एवं भवन की छतों से टपकता मिला पानी

Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:54 AM IST
सार

डीआरएम मोहित चंद्रा ने सोमवार को अलीगढ़ से अजायबपुर स्टेशन तक औचक निरीक्षण कर रेलवे व्यवस्थाओं को परखा।यहां से वे टॉवर बैगन के जरिए दादरी तक विंडो निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
DRM found water dripping from the platform and roof of the building at the station
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते डीआरएम मोहित चंद्रा । संवाद - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

डीआरएम मोहित चंद्रा ने सोमवार को अलीगढ़ से अजायबपुर स्टेशन तक औचक निरीक्षण कर रेलवे व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए। डीआरएम वापस अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें प्लेटफार्म एवं भवनों की छतों से बारिश का पानी टपकता मिला।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए दो सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए हैं। डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा सुबह मगध एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंचे। यहां से वे टॉवर बैगन के जरिए दादरी तक विंडो निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ से लेकर अजायबपुर स्टेशन तक रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अजायबपुर एवं सोमना स्टेशन पर करीब दो घंटे तक यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते रहे। इसके बाद वे दोपहर में अलीगढ़ आ गए। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तभी प्लेटफार्म पर बने टिन शेड से बारिश का पानी टपकने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एवं अन्य कार्यालय के भवनों की छतों से भी पानी टपकने पर एडीएन फाइव से कड़ी नाराजगी व्यक्त की । उनको दो सप्ताह में इस समस्या का समाधान कराने को कहा। डीआरएम ने प्लेटफार्म संख्या चार के पास बिजली पोल लगाने को खोदे गए गड्ढ़े को तत्काल भरने को कहा।

डीआरएम ने विश्राम कक्ष में विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए । बाद में गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हो गए। इस मौके पर डीटीएम टूंडला संजय कुमार, स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed