फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drains overflow due to rain in Vijaygarh; waterlogging in the market.

Aligarh News: विजयगढ़ में बारिश से उफनीं नालियां, बाजार में जलभराव

Thu, 09 Jul 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 09 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Drains overflow due to rain in Vijaygarh; waterlogging in the market.
विजयगढ़ स्थित मुख्य बाजार में बच्चे बारिश का आनंद लेते हुए। - फोटो : samvad
मंगलवार की और बुधवार को दिन में हुई करीब एक घंटे की बारिश से कस्बे के मुख्य बाजार सहित बस स्टैंड और मोहल्ला जाटवान में सड़कों पर एक फीट तक पानी भर गया। बाजार में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया है। दुकानदारों के साथ ही जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्कूल के लिए निकले छात्र-छात्राएं अपने जूते-चप्पल हाथ में लेकर जाते दिखे। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में नालियां चोक हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों का पानी उफनाकर दुकानों के अंदर घुस गया, जिसमें भीगने से दुकानों का काफी सामान खराब हुआ है। कई दुकानदार नीचे रखे सामान को उठाकर दुकान के अंदर ऊंचे स्थान पर सुरक्षित करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


जलभराव के कारण, लोगों की शिकायतें
स्वर्णकार मदनलाल वर्मा, कान्हा चौबे ने कहा कि जिस नाले से होकर बारिश का पानी कस्बे से बाहर जाता है, उसकी सफाई सिंचाई विभाग ने ठीक से नहीं कराई। कई जगहों पर गंदगी से नाला-नालियां भरी हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाई। सौरभ हरिद्वारी ने कहा कि खड़ंजा, नाली-नाले पर नगर पंचायत ने लाखों रुपये खर्च कर डाले, लेकिन एक घंटे की बारिश ने नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बना दी, नाली गायब
सौरभ हरिद्वारी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ही मोहल्ला नाईयान में करीब डेढ़ सौ मीटर सीमेंटेड सड़क का निर्माण हुआ, जहां सड़क के दोनों ओर से नालियां गायब हैं। श्री ज्वालाप्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज भी वहीं है। नाली न होने से सड़क पर ही पानी भरता है, जिसके कारण फिसलन में छात्र-छात्राएं सड़क पर गिर रहे हैं। उनके कपड़े गंदे होते हैं और चोट भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed