फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   drains are filled with filth

गंदगी से अटे पड़े हैं नाले: नालों में डूबे सफाई के दावे, हर तरफ हुआ जलभराव

Thu, 27 Jun 2024 01:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

अलीगढ़ के आठ बड़े नालों पर 80 फीसदी काम पूरा करने की बात कही जाती है। इसके विपरीत प्रीमानसून की बारिश में हर जगह हुआ जलभराव इन दावों पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
drains are filled with filth
कमालपुर रोड पर अटा पड़ा नाला - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसून की पहली एक घंटे की बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ और नालों की सफाई के नगर निगम दावे उसमें डूब गए। आचार संहिता के बीच ही चुनाव आयोग की अनुमति के बाद नाला सफाई का टेंडर करा दिया गया था, लेकिन एक माह बाद भी सफाई अभियान पूरा नहीं हो पाया है। यह काम कब तक पूरा होगा..? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जो साफ हुए वे भी और जो नहीं हुए उनमें से भी शहर के कई नाले चोक हैं और नगर निगम जलनिकासी के इंतजाम नहीं करा पा रहा है। जिन इलाकों में नाला सफाई हो रही है, वहां भी जलभराव है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में 225 छोटे और 20 बड़े नाले हैं। छोटे नालों की लंबाई 142 किमी, बड़े नालों की लंबाई करीब 32 किमी है। सात दिन पहले तक नगर निगम का दावा था कि 75 फीसदी सफाई हो चुकी है। मगर, सच यह है कि छोटे नालों की सफाई 15 अप्रैल से और बड़े नालों की सफाई 15 मई से हो रही है। जिस एजेंसी के पास सफाई का जिम्मा है, वह मथुरा रोड अलीगढ़ ड्रेन नाले को सौ फीसदी साफ करने का दावा करती है। आठ बड़े नालों पर 80 फीसदी काम पूरा करने की बात कहती है। इसके विपरीत प्रीमानसून की बारिश में हर जगह हुआ जलभराव इन दावों पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


नाला सफाई का सच
केस 1 - एटा चुंगी बाईपास में एक हफ्ते पूर्व नाले की सफाई की गई थी, लेकिन नाला कूड़े से अटा है।
केस 2 - कमालपुर रोड नाला कूड़े से अटा है। अभी तक पूरी सफाई नहीं हुई है। पानी रुका हुआ है।
केस 3 - क्यामपुर बाईपास से सटे नाले की अभी तक सफाई नहीं हुई है। सड़क पर जलभराव है।

बारिश के बाद शाहजमाल में अभी जमा है पानी

बारिश के बाद शहर के शाहजमाल इलाके में अभी पानी जमा है। हालांकि शहर के अन्य अधिकांश इलाकों और निचले इलाकों से पानी निकल गया है। मगर एटा चुंगी इलाके में नाला चोक पड़ा हुआ है। शाहजमाल में पानी भरा हुआ है। हालांकि पहले से काफी उतरा हुआ है। मगर लोग यही कह रहे हैं कि अगर यही हालात रहे तो आने वाली बारिश में और समस्या होगी। इसके अलावा स्पोर्टस स्टेडियम में भी अभी पानी भरा हुआ है।
क्वार्सी बाईपास पर अटा पड़ा नाला

कुछ देर की बारिश में पानी भर गया। चारों तरफ गंदा पानी बह रहा है।-अमित वर्मा, एटा बाईपास।
नाले की सफाई न होने से गंदा पानी सब तरफ है। चलना भी मुश्किल है।- गिरीश कुमार, एटा बाईपास।
जलभराव से आवाजाही में अवरोध है। निगम को सफाई कार्य का निरीक्षण करना चाहिए।- दीपांशु, कमालपुर रोड।
नालों की सफाई ठीक से हो तो जलभराव नहीं होगा। समय रहते सफाई करा देनी चाहिए।-अरविंद सिंह, कमालपुर रोड।
नाला सफाई लगातार कराई जा रही है। जहां नहीं हुई है वहां भी सफाई करा रहे हैं। जहां लापरवाही की गई है, वहां दोबारा सफाई होगी। - अमित आसेरी, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed