{"_id":"66dba4d830b9d13f69041c79","slug":"drainage-of-dirty-water-was-done-on-the-orders-of-high-court-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101035-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाईकाेर्ट के आदेश पर हुई गंदे पानी की निकासी, डलवाए गए पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाईकाेर्ट के आदेश पर हुई गंदे पानी की निकासी, डलवाए गए पाइप
Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
सार
गांव भोज नगरिया में ब्राह्मण पक्ष के घरों के सामने गंदे पानी से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। एक साल पहले पूर्व एक पक्ष ने पानी को पोखर की ओर निकालने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष से द्वारिका प्रसाद आदि ने विरोध जता दिया, जिसपर विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
गांव भोज नगरिया में खारिज पानी निकासी के लिए पाइप डालते मजदूर
- फोटो : पुलिस-प्रशासन
विस्तार
ग्राम पंचायत मजूपुर सुबकरा के गांव भोज नगरिया में गंदे पानी की समस्या को लेकर बना हुआ विवाद का 6 सितंबर को समाधान हो गया। मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था, जिसके आदेश पर 6 सितंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खारिज पानी की निकासी के लिए पाइप डलवा दिए हैं।
विज्ञापन
गांव भोज नगरिया में ब्राह्मण पक्ष के घरों के सामने गंदे पानी से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। एक साल पहले पूर्व एक पक्ष ने पानी को पोखर की ओर निकालने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष से द्वारिका प्रसाद आदि ने विरोध जता दिया, जिसपर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में पाबंद भी किया था। एक पक्ष के दिनेश शर्मा ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया, जिस पर न्यायालय ने प्रशासन को पानी की निकासी के लिए आदेशित करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसी क्रम में 6 सितंबर को तहसीलदार रामचंद्र सिंह, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर गांव में पहुंचे। निराकरण के लिए ग्राम प्रधान विजय कुमार ने गली में जेसीबी से खोदाई कराकर पाइप डलवाते हुए पानी को पोखर की ओर भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन