{"_id":"6547eef1c73ba4010e0873bb","slug":"dragged-and-beaten-inside-the-house-seven-injured-case-registered-aligarh-news-c-301-1-sali1012-299-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में खींच कर की पिटाई, सात घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में खींच कर की पिटाई, सात घायल, मुकदमा दर्ज
Mon, 06 Nov 2023 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:07 AM IST
सार
अलीगढ़ में गोंडा के गांव सरकोरिया में दो पक्ष में विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को घर में खींच कर पीट दिया। इससे सात लोग घायल हो गए। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोंडा के गांव सरकोरिया में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, एक पक्ष ने हमलावर होते दूसरे पक्ष के लोगों को घर में खींच लिया तथा जमकर पिटाई करते हुए सात लोगों को घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने छ: आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट में गीता देवी पत्नी विजेन्द्र सिंह ने कहा है कि शुक्रवार सांय करीब साढे पांच बजे वह ट्रैक्टर द्वारा धान के पुआल की कुटाई करवा रही थी।इसी दौरान गांव के अनिल व सुनील पुत्रगण रमेश सिंह मेरे पुत्र लाेकेश की पिटाई करते हुए अपने घर में खींच कर ले गये। लाेकेश के शोर शराबे को सुन गीता देवी, उनके ससुर हरवीर सिंह, देवरानी ममता देवी, रघुवीर सिंह, रनवीर ,चन्द्रवीर घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी अनिल, सुनील ने आवाज लगाकर रमेश,राजन,सुरेश पुत्रगण विक्रम सिंह, सूरजपाल सिंह पुत्र हरी सिंह को बुला लिया।
विज्ञापन
सभी ने मिलकर उनको लाठी, डंडों से पीटा तथा अपने घर के अंदर बंद कर लिया। शोर शराबा सुन गांव के अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना में सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन