{"_id":"5ffa06318ebc3e2e772bc29e","slug":"dr-prashant-and-taslim-become-member-of-up-bbfa-city-office-news-ali2533248189","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बीबीएफए की कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत व तस्लीम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बीबीएफए की कार्यकारिणी में डॉ. प्रशांत व तस्लीम शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (यूपीबीबीएफए) की कार्यकारिणी में अलीगढ़ से डॉ. प्रशांत शर्मा व तस्लीम मुख्तार को जगह मिली है। शनिवार को लखनऊ के होटल में एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें एसोसिएशन का चुनाव हुआ।
चुनाव प्रक्रिया में कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। 19 पदों पर हुए चुनाव में यूपी के अध्यक्ष साजिद कुुरैशी लखनऊ, महासचिव विश्वास राव वाराणसी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा अलीगढ़, कोषाध्यक्ष फिरोज खान मेरठ सहित अन्य पदाधिकारी चुने गए, जबकि एग्जीक्यूटिव मेंबर तस्लीम मुख्तार अलीगढ़ चुने गए। बैठक की अध्यक्षता वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष चेतन पठारे ने की।
मुख्य अतिथि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडेय रहे। चेतन पठारे व आनंदेश्वर पांडेय को अलीगढ़ की तरफ से गदा भेंटकर उनका सम्मान किया। प्रशांत व तस्लीम ने बताया कि जो जिम्मेदारी एसोसिएशन ने दी है, वह अलीगढ़ जिले के लिए उपलब्धि है। स्थिति सामान्य होने पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप भी कराएंगे।