Kumar Vishwas Night: अलीगढ़ में डॉ. कुमार ने झुमाया, कविता ने भरा जोश और भोला ने हंसाया
अमर उजाला के बैनरतले आयोजित डॉ. कुमार विश्वास नाइट में डॉ. कुमार विश्वास ने अलीगढ़ को हरिगढ़ कहकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने गीतकार गोपालदास नीरज, रविंद्र जैन और शहरयार का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर भाजपा के सेवाभाव पर व्यंग्य किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलाबी ठंड के बीच प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने अपने गीतों से झुमाया। ओज कवयित्री कविता तिवारी ने अपनी ओज रचना से जोश भरा और सुदीप भोला ने व्यंग्यात्मक लहजे से श्रोताओं को खूब हंसाकर रुमानी बना दिया। रमाडा होटल में डॉ. कुमार विश्वास नाइट का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, रमाडा होटल के संचालक विनोद कुमार गर्ग, मनीष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।
अमर उजाला के बैनरतले आयोजित डॉ. कुमार विश्वास नाइट में डॉ. कुमार विश्वास ने अलीगढ़ को हरिगढ़ कहकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने गीतकार गोपालदास नीरज, रविंद्र जैन और शहरयार का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर भाजपा के सेवाभाव पर व्यंग्य किया। डॉ. कुमार ने हास्य कवि सुदीप भोला को आमंत्रित किया। उन्होंने हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाया। उन्होंने राजनीतिक घटनाक्रम पर भी हास्य के जरिये व्यंग्य किया। हास्य की फुहार छूटने के बाद माइक पर ओज कवयित्री कविता तिवारी आईं और उन्होंने ओज कविता से अपनी काव्यपाठ का आगाज किया। जिम्मेदारियों का बोझ परिवार पे पड़ा तो ऑटो, रिक्शा, ट्रेन को चलाने लगी बेटियां। फहराए तिरंगा अंबर तक, मां का धानी परिधान रहे, कविता चाहेगी धरती पर, संस्कृतियों का सम्मान रहे। इसके बाद डॉ. कुमार फिर माइक पर आए तो उन्होंने सुनाया- कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है, मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है। इसके बाद गीतों के तरकश से एक से बढ़कर एक कविता पढ़ी।
इस अवसर पर सासंद सतीश गौतम, उप महानिरीक्षक पुलिस शलभ माथुर, नगर आयुक्त अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम, पुलिस क्षेत्राधिकार बन्ना देवी विशाल चौधरी,मानव महाजन, प्रशांत ग्रुप के निशांत सिंघल, सुनीता सिंघल, डॉ जितेंद्रवीर सिंह, प्रशांत शर्मा, प्रदीप गौर, विनय वर्षनये, गौरव शर्मा, चन्द्रमणि कौशिक, श्रीकांत शर्मा एडवोकेट, अमित गोस्वामी, जय यादव, बलदेव चौधरी सीटू, हर्षद हिन्दू, आदित्य पंडित, लोकेश नगर, मोहित, सुमित, शरद मित्तल होमफिट, नरेंद्र वर्मा, अजय पटेल, विपिन शर्मा, अतुल अग्रवाल, विनीत वर्षणाय, लीला कृष्ण अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विश्वेंद्र शर्मा, ओसवाल चाहर, डॉ राहुल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
शाम से ही लगी थी पास के लिए कतार
कुमार विश्वास नाइट को लेकर शहर के श्रोताओं में खासी दीवानगी देखने को मिली। उनकी दीवानगी का आलम यह था कि रामादा होटल के बाहर शाम से ही कुमार विश्वास के चाहते स्रोतों की लंबी कतारे लगी हुई थी। हालांकि कार्यक्रम में केवल पास के जरिए ही एंट्री थी, लेकिन श्रोताओं की दीवानगी को देखते हुए अमर उजाला प्रबंधन में उन्हें कार्यक्रम में जाने की अनुमति दे दी।
चाहते कवि को पास देख रोमांचित हुए श्रोता
कोई दीवाना कहता है कोई, पागल समझता है, मगर इस धरती की बेचैनी को इक पागल समझता है.... श्रोता अपने चहेते कवि की एक झलक पाने के लिए बार-बार अपनी कुर्सियों से उठ जा रहे थे।
चुटकुलों और रोमांटिक शायरी से खूब गुदगुदाया
कुमार विश्वास ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने नज्मों , चुटकुलों एवं रोमांटिक शायरी के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया।
कुमार विश्वास को ही सुनने को पहुंचे थे श्रोता
यूं तो कुमार विश्वास नाइट में कविता तिवारी जैसी कवियत्री मंच पर मौजूद थी और श्रोताओं को गुदगुदाने के लिए सुदीप भोला भी थे लेकिन श्रोताओं की मांग केवल कुमार विश्वास को मंच पर बुलाने की थी। कुमार विश्वास ने भी श्रोताओं को निराश नहीं किया और उनका लगातार 2 घंटे तक मनोरंजन किया।
- मुख्य सहयोगी- ओजोन सिटी, बिट ग्रुप ऑफ एजूकेशन
- हॉस्पिटैलिटी पार्टनर- रमाडा होटल
- पावर्ड बाय - मंगलायतन यूनिवर्सिटी, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट, सांगवान सिटी, बायंत बिल्डटेक (माधवास), आईआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस
- को-स्पॉन्सर्स - बालजीवन मेडिसिंस, वरुण हॉस्पिटल, देव मोटर्स, रसिक टावर, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, सनराइज बिल्डर, प्रशांत एंटरप्राइजेज, विनीत ऑटोमोबाइल, दिनेश ज्वैलर्स, विश्व भारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, कैपिटल ट्रांसपोर्ट, अल्दुआ फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड, प्लस प्वाइंट, बिल्डस्वेयर, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
- आउटडोर पार्टनर - एमकेजी मीडिया
- रेडियो पार्टनर - बिग एफएम
ये रहे मौजूद
ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, प्रीति मंगला, निदेशक सागर मंगला, बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनीष शर्मा, रुचि शर्मा, रमाडा होटल के चेयरमैन विनोद गर्ग, प्रबंध निदेशक शांतनु गर्ग, मंगलायतन यूनिवर्सिटी से कुलपति प्रोफेसर पीके दसोरा, ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट से वरुण टावरी, विबुध टावरी, इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट से विजय गुप्ता व उमेश सरकोड़ा,।सांगवान सिटी के निदेशक नरेंद्र सांगवान, बायंत बिल्डटेक से (माधवास कल्पना यादव आईआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से निदेशक पंकज महलवार, शालिनी महलवार, शंभू केएन सिंह रावत, बालजीवन मेडिसिंस से सौरभ अग्रवाल, वरुण हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ संजय भार्गव, डॉ. मणि भार्गव, देव मोटर्स के निदेशक डिंकल अग्रवाल व सुमित अग्रवाल, रसिक टावर से सीए ऋषभ मित्तल, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से वीके चौधरी, सनराइज बिल्डर के निदेशक कुंवर मुदित प्रताप सिंह, प्रशांत एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रशांत सिंघल, विनीत ऑटोमोबाइल से संजीव माहेश्वरी, अमन राठी व अंकित माहेश्वरी, दिनेश ज्वैलर्स से दिनेश गुप्ता व प्रियांक गुप्ता, विश्वभारती सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के निदेशक मनोज जादौन, प्रधानाचार्य सुनीता सिंह, कैपिटल ट्रांसपोर्ट से अरविंद गुप्ता,स्वाति गुप्ता, माया गुप्ता अल्दुआ फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड से परवेज खान, प्लस प्वाइंट बिल्डस्वेयर के एमडी राजीव अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, एवीपी इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर पुष्कर राठौर व वरूण राठौर, सीए एसोसिएशन से चेयरमैन रामबाबू सिंह, एमकेजी मीडिया के एमडी मनोज गौतम, संदीप, कपिल, कोनार्क पोलोटिबेय से अनमोल रतन, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीण अग्रवाल, मुकेश सिंघल, पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त, मुकेश जैन, एसवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एके गुप्ता, श्री वनस्पति प्रोडक्ट से अजय अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, त्रिलोकीनाथ, राजमाता हॉस्पिटल से डॉ जया शर्मा, आरती मित्तल, कमल अरोरा, पारुल जिंदल, मनीष शर्मा प्रोडक्शन आदि।