फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr Islam and pharmacist Dharmendra set to fall furious

डॉ. इस्लाम और फार्मासिस्ट धर्मेंद्र पर गाज गिरना तय.

Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dr Islam and pharmacist Dharmendra set to fall furious
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के निरीक्षण के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में लापरवाही बरतने के मामले में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहम्मद इस्लाम एवं फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव से की है।
विज्ञापन

अतरौली के काजिमाबाद निवासी 56 वर्षीय गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त महिला को बृहस्पतिवार को एंबुलेंस 108 से इमरजेंसी में लाया गया था। इमरजेंसी में ईएमओ डॉ. मोहम्मद इस्लाम एवं फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह तोमर द्वारा मरीज को अटेंड किया गया था। महिला विनेश के दोनो पैरों, दाहिनी कलाई, दाहिनी कोहनी में फ्रैक्चर है। चेहरे पर भी निशान थे। बाई आंख सूजी हुई थी और सिर में चोट की संभावना थी। ईएमओ डॉ. इस्लाम द्वारा जल्दबाजी में लापरवाही के साथ बिना किसी विशेषज्ञ को दिखाए कुछ इंजेक्शन लगाकर मरीज को रेफर कर दिया गया। तीमारदार कुलदीप चौहान को भी विश्वास में नहीं लिया गया। जबकि अस्पताल परिसर में सभी विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि दुर्घटनाग्रस्त महिला की पुत्री ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग का पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए मां का इलाज करवाने की गुहार लगाई थी। उसके बाद भी चिकित्सकों ने दुर्घटनाग्रस्त महिला को उपचार देने के बदले रेफर कर दिया गया। इस घटना के तुरंत बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीपी गुप्ता ने भी दोनो के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सड़क निर्माण में मनमानी
छर्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह का कहना है कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर ठेकेदार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मनमानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि अकराबाद के नानऊ से सासनी के बीच सड़क का निर्माण हो रहा है। उसका उन्होंने निरीक्षण किया। ठेकेदार लॉकडाउन का फायदा उठाकर टेड़ा खांचे की ईंट का परनजा लगाकर ऊपर से मिट्टी डालकर छुपा रहा था। यह घोर अनियमितता है और इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों को किया सैनिटाइज
भाजपा विधायक ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह ने वियजगढ़ मंडल के गला पृथ्वी, कटरा, मलाई, गांगरोल, बरहद, मतवारी, कुरेहला, बरा आदि को सैनिटाइज कराया। इस अवसर पर प्रभात कुमार, अनिल कुमार, सत्यदेव शर्मा, मुकेश प्रधान, विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
अलग कोविड अस्पताल बनाने की वकालत
कोल विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री से पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में अलग कोविड-19 अस्पताल बनाने का सुझाव दिया। उनका कहना है कि परिसर में जगह उपलब्ध है। अलग अस्पताल बन जाने से संयुक्त चिकित्सालय में अन्य सेवाएं प्रभावित नहीं होगी। उन्होंने 23 मई को शहर विधान सभा क्षेत्र के विधायक संजीव राजा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया था।

स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश
डीएम की बैठक में प्रभारी अधिकारी शिकायत ने अवगत कराया कि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की अब तक 13 डिफाल्टर शिकायतें हैं। किंतु मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पटल सहायक से बार-बार कहने पर भी डिफाल्टर शिकायतों का निरस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि पटल सहायक से स्पष्टीकरण मांगा जाए। अगर जवाब संतोषजनक न हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed