{"_id":"5e595dbd8ebc3ec9857fa5d1","slug":"downfall-in-market-aligarh-news-ali227921795","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनावपूर्ण माहौल से कारोबार को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनावपूर्ण माहौल से कारोबार को झटका
विज्ञापन
हलवाई खाना बाजार में लोगों की भीड़ रही कम।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर के कारोबार को किसी की नजर लग गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में बवाल, फायरिंग, आगजनी और पत्थरबाजी के बाद कारोबार धड़ाम है। चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच दुकानें तो खुल रही हैं, लेकिन आशंकाओं के चलते ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से सहालग एवं होली के कारोबार पर ग्रहण लग गया है। दिन पर दिन व्यापारियों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
महावीरगंज, कनवरीगंज, बारहद्वारी, रेलवे रोड, फफाला, सब्ज मंडी, बड़ा बाजार, फूल चौराहा आदि क्षेत्र थोक कारोबार के केंद्र है। रविवार को ऊपरकोट एवं बाबरी मंडी में बवाल के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पूरे एरिया में हाईअलर्ट की स्थिति रही। ऊपरकोट, बाबरी मंडी, तुर्कमानगेट, पठान मोहल्ला, घास की मंडी, काले खान की सराय, भुजपुरा, बनियापाड़ा, फूल चौराहा, अब्दुल करीम चौराहा आदि क्षेत्रों में काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। इन क्षेत्रों में दुकानें तो खुलीं, लेकिन ग्राहक नहीं थे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शुक्रवार को रात करीब 8 बजे दुकानें बंद हो गईं। कुछ मुस्लिम क्षेत्रों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश भी होता है।
तनाव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। होली एवं सहालग का समय है। कारोबार को बहुत नुकसान हो रहा है।
- सरदार कंवलजीत सिंह, व्यवसायी, सब्जी मंडी
चंद रोज पहले कारोबार अच्छा चल रहा था। माहौल बिगड़ने के बाद ग्राहक बाजार में नहीं आ रहे हैं। बहुत नुकसान हो रहा है।
- तनवीर खुर्जावाले, व्यापारी, सब्जी मंडी
बवाल के बाद बाजार में भय का माहौल है। लोग तरह-तरह की आशंकाओं से ग्रसित है। इसकी वजह से लोग बाजार में आने से कतरा रहे हैं।
- मयंक कुमार, व्यवसायी, बारहद्वारी