फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor's Day

डॉक्टर्स डे: पत्नी ड्यूटी पर होती तो डॉक्टर पति करते थे बच्चों की देखभाल

Thu, 01 Jul 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Doctor's Day
बच्चों के साथ डॉक्टर अमित एवं डॉ रश्मि चौधरी - फोटो : CITY OFFICE
डॉक्टर दंपती ने शानदार सामंजस्य बैठाकर कोविड मरीजों की सेवा की। पत्नी जब ड्यूटी पर होती तो पति बच्चों को संभालते। जब पति ड्यूटी पर होते तो पत्नि घर संभालती थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में डॉ. अमित सिंह एवं डॉ. रश्मि चौधरी तैनात है। कोविड की शुरूआत से ही पति-पत्नी कोविड वार्ड में ड्यूटी करते आ रहे हैं। 10 साल एवं साढ़े तीन साल के दो पुत्र हैं। कोविड अस्पताल में ड्यटी शुरू हुई तो बच्चों की चिंता स्वाभाविक है। सवाल था कि संक्रमण से बचाते हुए कैसे बच्चों को संभाला जाए। शुरू में 14 दिन की ड्यूटी के बाद 14 दिन होटल में रहना पड़ता था।
विज्ञापन

मतलब एक महीने के बाद घर वापसी होती थी। कोविड टीका लगने के बाद डॉक्टरों को ड्यूटी के बाद घर जाने की अनुमति मिल गई। डॉ. अमित सिंह कहते हैं कि हमलोगों ने ड्यूटी को प्राथमिकता दी। इतना जरूर ध्यान रखा कि बच्चे प्रभावित न हो। 15 दिन पत्नी ड्यूटी करती तो वह स्वयं घर रहकर बच्चों की देखभाल करते थे। जब वह स्वयं ड्यूटी पर होते तो पत्नी बच्चों को संभालती थी। वह कहते हैं कि कोविड वार्ड से आने के बाद संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए वे लोग विशेष ध्यान रखते थे ताकि बच्चे संक्रमित न हो। स्नान, कपड़े बदलकर एवं पूरी तरह सैनिटाइज होने के बाद बच्चों के पास जाते थे। डॉ. अमित एवं डॉ. रश्मि का कहना है कि दिक्कतों को ध्यान में रखेंगे तो कोई काम नहीं हो सकता है। दिक्कत तो आती-जाती रहती हैं। उमीद है कि जल्दी हम लोग कोरोना को पराजित कर सामान्य जीवन में लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed