फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   doctor goes on strike, protested

हड़ताल पर रहे निजी डॉक्टर, धरना देकर रामघाट रोड को किया जाम

Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
doctor goes on strike, protested
डॉक्टर द्वारा पीड़ित परिवार के साथ की गयी मारपीट के विरोध में रामघाट रोड़ एडीए से थाना क्वार्सी ? - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल में शुक्रवार को हुए डॉक्टर/स्टाफ और तीमारदार मारपीट प्रकरण ने शनिवार सुबह से ही तूल पकड़ लिया। शहर के प्राइवेट डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर हड़ताल पर रहे। उन्होंने केके हॉस्पिटल के बाहर धरना देते हुए रामघाट रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए इंस्पेक्टर क्वार्सी के निलंबन की मांग की। दोपहर में आईजी पीयूष मोर्डिया से उचित कार्रवाई के आश्वासन पर करीब छह घंटे बाद धरना और जाम हटाया। इधर, तीमारदार पक्ष के समर्थन में क्षत्रिय महासभा व करणी सेना कूद गई है। उन्होंने भी रामघाट रोड पर कई घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए घटनाक्रम में केके हॉस्पिटल संचालक डॉ. केके वार्ष्णेय के पुत्र डॉ. सागर वार्ष्णेय को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटते हुए ले जाने के बाद से गुस्से में आए डॉक्टरों ने रात में ही हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था और सिपाही के निलंबन के बाद क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के निलंबन की मांग शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के तहत सुबह से शहर के सभी डॉक्टर हड़ताल व अपने-अपने हॉस्पिटल-क्लीनिकों की स्वास्थ्य सेवाएं ठप रख केके हॉस्पिटल पर एकत्रित होने लगे। यहां सुबह 11 बजे तक बैठक चली। करीब 11:30 बजे आईएमए-पीडीए के बैनरतले डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया और रामघाट रोड को दोनों ओर से एंबुलेंस आदि की मदद से ब्लाक कर जाम लगा दिया।
इस खबर पर सीओ तृतीय अनिल समानिया, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, क्वार्सी पुलिस, क्यूआरटी आदि के साथ वहां पहुंचे और डॉक्टरों को समझाने का प्रयास किया। मगर डॉक्टर इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। घंटों तक चले प्रयास विफल रहे। इस पर रामघाट रोड का यातायात मैरिस रोड पर डायवर्ट कराया गया। इस बीच एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत भी वहां पहुंच गए। बाद में दोपहर करीब ढाई बजे करीब एसपी क्राइम डॉ.अरविंद व एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह भी पहुंचे और फिर डॉक्टरों से बातचीत तय हुई।
इस दौरान डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल अपना मांग पत्र लेकर आईजी से मिलने पहुंचा। जहां कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर भी उनके साथ गए। वहीं पुलिस की मांग पर केके हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज भी देखना शुरू हुआ। इस दौरान आईजी से करीब एक घंटे तक चली वार्ता में डॉक्टरों के अनुरोध पर तय किया गया कि सीओ तृतीय से पूरे मामले की जांच कराई जाए। इसके लिए डॉक्टर अपनी ओर से सभी साक्ष्य देंगे। आईजी ने उन्हें 24 घंटे में जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
जिस पर डॉक्टर धरना व जाम हटाने के लिए मान गए। इसी बीच पुलिस ने सीसीटीवी से वह फुटेज भी निकाल लिया, जिसमें डॉक्टर व स्टाफ तीमारदारों से पुलिस के सामने ही मारपीट करते दिख रहे हैं। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे डॉक्टरों ने जाम व धरना हटा दिया। मगर हड़ताल रविवार शाम को जांच पूरी होने तक जारी रहेगी।
केके हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ भी हुआ उग्र प्रदर्शन
इधर, दोपहर करीब दो बजे तीमारदार पक्ष की पीड़ित महिला रजनी के पिता वीरेंद्र सिंह को साथ लेकर क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष ठा. शैलेंद्रपाल सिंह, क्षत्रिय युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान, करणी सेना के तरुण प्रताप सिंह चौहान, लवली सिंह, सुमित चौधरी, सौरभ पंडित, जैकी ठाकुर, पंकज यादव सहित कई दर्जन लोग एडीए मार्केट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लग गए।
इनकी मांग थी कि डॉक्टर सागर ने तीमारदार के साथ मारपीट की है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शाम साढ़े पांच बजे तक यह प्रदर्शन जारी रहा। यहां भी सीओ प्रथम प्रशांत कुमार, सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता सहित हरदुआगंज, जवां, गांधीपार्क आदि थानों का पुलिस बल उन्हें समझाने लगा। मगर वे डॉक्टर पर कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। उधर डॉक्टरों का धरना खत्म होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इन्हें भी समझाया और थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराने के कहा।
इस पर यह लोग नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। जहां उन्होंने रजनी के पिता की ओर से दूसरी तहरीर इस तर्क के साथ दी कि रात वाली तहरीर में तथ्य नहीं थे। अब डॉक्टरों की ओर से सीसीटीवी के आधार पर दूसरी तहरीर लिखकर देंगे। उस पर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने उनकी दूसरी तहरीर ले ली। तब जाकर यह लोग शांत हुए।

- डॉक्टरों के प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंपा है, जिसमें इंस्पेक्टर क्वार्सी के निलंबन सहित अन्य मांगें शामिल हैं। डॉक्टरों के सुझाव पर जांच सीओ तृतीय को सौंपी गई है। 24 घंटे में जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - पीयूष मोर्डिया, आईजी रेंज

केके हॉस्पीटल में डॉ. सागर वार्ष्णेय के साथ हुई मारपीट के बाद रामघाट रोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रद?

केके हॉस्पीटल में डॉ. सागर वार्ष्णेय के साथ हुई मारपीट के बाद रामघाट रोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रद?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed