फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor accused of Physical harassment arrested

Aligarh News: दुष्कर्म का आरोपी डॉक्टर झांसी से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:37 AM IST
सार

पीड़िता व आरोपी एक साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। काफी समय तक दोनों साथ भी रहे थे। दो जनवरी को आरोपी ने झूठा आश्वासन देकर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर पीटा।

विज्ञापन
Doctor accused of Physical harassment arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली खैर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी खैर निवासी डॉक्टर को झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र निवासी एक महिला चिकित्सक ने तीन जनवरी को खैर निवासी चिकित्सक सहित तीन के खिलाफ कोतवाली खैर में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बताया था कि दो जनवरी को आरोपी ने झूठा आश्वासन देकर दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर पीटा। खैर पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। 14 मई को सोफा चौकी इंचार्ज जगदीश कुमार ने आरोपी विजय सिंह निवासी मोहल्ला शिकरवार कस्बा खैर को रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल काॅलेज झांसी के परिसर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता व आरोपी एक साथ एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी। काफी समय तक दोनों साथ भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed