फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do something so amazing that I can become yours ...

कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हो जाऊं...

Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Do something so amazing that I can become yours ...
नुमाइश के कोहिनूर मंच पर प्रस्तुति देते गायक बी प्राग। - फोटो : neeraj
नुमाइश में बृहस्पतिवार की रात उभरते बॉलीवुड गायक बी प्राक के नाम रही। बी प्राक ने अपने कई मशहूर गाने गाकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक उनकी सुरीली आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोल रहा था और श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूम रहे थे। अपने चहेते गायक को उन्होंने तस्वीरें भेंटकर प्यार जताया। इस दौरान पुलिस को भीड़ को संभालने में कड़ी मशक्कत पड़ी।
विज्ञापन



इससे पूर्व बी प्राक नाइट का शुभारंभ कमिश्नर गौरीशंकर प्रियदर्शी, डीएम चंद्रभूषण सिंह और सीडीओ अनुनय झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सतरंगी रोशनी में सराबोर नुमाइश के कोहिनूर मंच पर रात करीब सवा नौ बजे बी प्राक जैसे ही माइक लेकर पहुंचे तो युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियां मारकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्राक पहले युवाओं से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने सबसे मशहूर गीत कुछ ऐसा कर कमाल कि तेरा हो जाऊं से, प्रस्तुतियों की शुरुआत की।
विज्ञापन



गाने का मुखड़ा सुनते ही भीड़ का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस गाने में श्रोताओं ने भी प्राक का भरपूर साथ दिया। रिदम में आने के बाद प्राक ने कई पंजाबी गाने गाए। रब्बा वे, ढोलना कौन होएगा, मुझे छोड़कर जो तुम जाओगे, मुझसे जो नजरे चुराने लगे हो, जैसे गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने श्रोताओं की हर फरमाइश को पूरा किया। फिल्म केसरी का चर्चित गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, सुनाकर भीड़ को देशभक्ति में सराबोर कर दिया। करीब डेढ़ घंटे प्राक की प्रस्तुतियों ने जनसमूह को बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शक
। नुमाइश की सबसे रंगीन शाम बी प्राक के नाम रही। शाम छह बजे से ही श्रोताओं की भीड़ कोहिनूर सभागार में पहुंचनी शुरू हो गई। भीड़ को देखते हुए रात करीब सात बजे पुलिस को बिना पास के एंट्री बंद करनी पड़ी। अंदर घुसने के लिए लोगों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। इधर, बी प्राक जैसे ही नुमाइश मैदान पर पहुंचे। उनकी गाड़ी को दर्शकों ने घेर लिया। करीब दस मिनट तक प्राक इसके चलते अपनी गाड़ी में ही बैठे रहे। पुलिस ने जैसे-तैसे प्राक को कड़े सुरक्षा घेरे में मंच तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed