फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DNA test of rape victim's child

अलीगढ़ः दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के बच्चे का हुआ डीएनए टेस्ट

Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
DNA test of rape victim's child
न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के नवजात बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया गया। जेल में बंद आरोपी की अपील पर न्यायालय ने डीएनए टेस्ट कराने का आदेश दिया था। शुक्रवार को लोधा पुलिस ने किशोरी को अपने साथ अस्पताल ले जाकर इस टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से तीन फरवरी 2021 को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें किशोरी के पिता ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति व एक अज्ञात युवक पर दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया था। लोधा पुलिस ने पिता की तहरीर और किशोरी के बयान पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। उधर दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के बच्चे को जन्म देने की जानकारी जेल में बंद आरोपी को मिली तो उसने न्यायालय में डीएनए टेस्ट कराने की अपील की। अपील को मंजूर करते हुए न्यायालय ने डीएनए टेस्ट कराने का निर्देश दिया था। न्यायालय का आदेश लेकर बुधवार को पुलिस पीड़ित किशोरी के यहां पहुंची तो पता चला कि किशोरी को लेकर उसका परिवार गांव से पलायन कर चुका है। इस पर लोधा पुलिस ने जानकारी जुटाई और किशोरी के पास पहुंची। परिवार वालों को न्यायालय का आदेश दिखाया। इसके बाद किशोरी, उसके बच्चे और पिता को साथ लेकर लोधा थाने पहुंचे। वहां से डीएनए टेस्ट के लिए पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

प्रकरण में डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। टेस्ट की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकेगा।
- प्रवीण कुमार, लोधा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed