{"_id":"6a648a26e1f890bd6b01d43e","slug":"dm-ssp-inspected-the-bhumiya-baba-temple-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: श्रावण कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, भूमियां बाबा मंदिर पहुंच डीएम-एसएसपी ने परखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: श्रावण कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, भूमियां बाबा मंदिर पहुंच डीएम-एसएसपी ने परखी तैयारियां
Sat, 25 Jul 2026 03:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Jul 2026 03:34 PM IST
सार
अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन
भूमियां बाबा मंदिर पहुंचकर डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
- फोटो : पुलिस
विस्तार
श्रावण मास में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुचारु जलाभिषेक को सुनिश्चित करने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 25 जुलाई को डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने भूमियां बाबा मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में व्यवस्थाएं पूर्ण करें।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ लगातार निगरानी की जाएगी। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा, ताकि कांवड़ियों और आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गभाना हरिश्चंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल आदि मौजूद रहे।