फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM showed tough attitude in the review meeting of development works

अलीगढ़ः विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिखाए कड़े तेवर

Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
DM showed tough attitude in the review meeting of development works
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कड़े तेवर दिखाए। टीकाकरण समेत अन्य कामों में लापरवाही पर सीएमओ को चेतावनी जारी की। एसीएमओ के वेतन रोकने के आदेश किए तो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण के लिए धनराशि न देने पर डॉ. एसपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व कार्यदायी संस्थाएं प्राथमिकता से निर्माण कार्यों को पूर्ण कर संबंधित विभाग को सुपुर्द करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की निर्धारित अवधि को बढ़ाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बार-बार समीक्षा करने के उपरांत भी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। परिवार नियोजन कार्यक्रम समेत अन्य योजनाओं में शिथिल प्रगति पर सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय को चेतावनी दी तो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण कार्य में समय से धनराशि का प्रेषण न होने पर डॉ. एसपी सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। संतोषजनक वसूली न होने पर एआर कोआपरेटिव को एडीएम वित्त एवं संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को प्रतिदिन वसूली के साथ ही दो सहकारी समितियों एवं धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इन अधिकारियों द्वारा जनहित में शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। अभी वह सचेत कर रही हैं। अधिकारी कार्यशैली में सुधार कर लें, अन्यथा की दशा में कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी भी जनपद आ सकते हैं, ऐसे में अधिकारी अपने लक्ष्यों की पूर्ति करना सुनिश्चित करें।

नहरों की सिल्ट सफाई एवं टेल तक पानी पहुंचाने की समीक्षा में पाया गया कि अभी तक 246 किलोमीटर नहरों की सफाई का कार्य हो सका है। गोवंश सहभागिता योजना में गत माह की प्रगति शून्य पाए जाने पर सीवीओ से जवाब मांगा तो वह इस संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिला गन्ना अधिकारी सुभाष यादव को किसान हित में कार्य न करने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने शेखा झील में जलकुंभी साफ कराने के लिए डीएफओ को निर्देशित करते हुए सीवीओ को गोसंरक्षण केंद्रों पर गोवंशों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed