फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM angry over delay in preparations for Aligarh exhibition

Aligarh Exhibition: नुमाइश की तैयारियों की देरी पर डीएम हुए नाराज, तेजी लाने के निर्देश, एक फरवरी को शुभारंभ

Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
सार

डीएम ने नुमाइश के स्वागत द्वार पर दर्ज किए जा रहे महापुरुषों के नामों में बरती जा रही सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जतायी । औद्योगिक कक्ष में केवल उद्योग से जुड़े कार्यों के लिए ही स्टॉल आवंटित करने के निर्देश दिए। तहबाजारी में भी सुस्त काम पर डीएम नाराज हुए ।

विज्ञापन
DM angry over delay in preparations for Aligarh exhibition
अलीगढ़ नुमाइश का नया लोगो - फोटो : प्रशासन

विस्तार

अलीगढ़ में 1 फरवरी से शुरू होने जा रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) की चल रही तैयारियों को परखने के लिए 21 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह नुमाइश मैदान पहुंच गए । उन्होंने यहां पर सुस्त तैयारियां और निर्माण कार्यों में खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि भले ही नुमाइश को तीन दिन आगे बढ़ाया गया है, मगर, तैयारी 28 जनवरी को प्रस्तावित शुभारंभ की तरह ही की जाएं। एक फरवरी को जब नुमाइश का शुभारंभ हो तो वहां दर्शकों की भीड़ दिखाई देनी चाहिए। डीएम ने टैंट, तहबाजारी, होर्डिंग ठेकेदार आदि को बुलाकर जमकर डांट लगायी। कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने शौचालय निर्माण में भी सुस्त रफ्तार पर कड़ी नाराजगी जताई । 
विज्ञापन


डीएम ने नुमाइश के स्वागत द्वार पर दर्ज किए जा रहे महापुरुषों के नामों में बरती जा रही सुस्ती पर कड़ी नाराजगी जतायी । औद्योगिक कक्ष में केवल उद्योग से जुड़े कार्यों के लिए ही स्टॉल आवंटित करने के निर्देश दिए। तहबाजारी में भी सुस्त काम पर डीएम नाराज हुए । इस मौके पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed