फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DLED admission process will start from Tuesday

अलीगढ़ः मंगलवार से शुरू होगी डीएलएड प्रवेश प्रक्रि

Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
DLED admission process will start from Tuesday
कोरोना के चलते 2020 में डीएलएड प्रशिक्षण का सत्र शून्य हो गया था। ऐसे में 2019 के बाद अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने डीएलएड प्रशिक्षण 2021-22 में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंगलवार से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त है। 11 अगस्त आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने बताया कि डीएलएड प्रशिक्षण 2021-22 सत्र में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश आ गए हैं। मंगलवार दोपहर से वेबसाइट खुल जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डीएलएड में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के समय अंकित प्रविष्टियों में संशोधन का कोई अवसर देय नहीं है। इसीलिए अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन के समय पंजीकरण फार्म फाइनल सेव होने से पूर्व अपने ऑनलाइन अंकित प्रविष्टियों का मिलान मूल अभिलेखों से कर लें। दिशा निर्देशों को पहले से पढ़कर ही आवेदन करें। जिससे कोई त्रुटि न हो। उन्होंने यह भी बताया कि 2020 में डीएलएड प्रशिक्षण में एक भी दाखिले नहीं हुए। 2019 के बाद सीधे अब 2021 में दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed