{"_id":"6548f389c010a4eb4b0c7938","slug":"diwali-fairs-from-november-9-in-aligarh-municipal-corporation-and-civic-bodies-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम और निकायों में 9 नवंबर से दीपावली मेले, लगेंगे स्टॉल-झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम और निकायों में 9 नवंबर से दीपावली मेले, लगेंगे स्टॉल-झूले
Mon, 06 Nov 2023 07:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 07:39 PM IST
सार
9 से 11 नवंबर तक अलीगढ़ नगर निगम और नगर निकायों में दीपावली मेले लगेंगे। स्थानीय पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प व्यवसायियों के रोजगार प्रोत्साहन के लिए दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : साेशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम एवं नगर पालिकाओं समेत नगर निकायों में 9 से 11 नवंबर तक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में 6 नवंबर को अपर नगर आयुक्त रितु पूनिया की अध्यक्षता में इसे लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर स्थानीय पथ विक्रेताओं, स्वयं सहायता समूह, स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्प व्यवसायियों के रोजगार प्रोत्साहन के लिए दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले के संबंध में सभी प्रकार की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। दीपावली मेलों में अपने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के संबंध में स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडर, पथ विक्रेताओं को अपनी आय में अतिरिक्त वृद्धि करने के लिए नियोजित रूप से आकर्षक मेले के रूप में एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। मेले में पथ विक्रेताओं के लिए उचित स्थल का चिन्हांकन करते हुए फूड स्टॉल, मनोरंजन के झूले एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में पीओ डूडा कौशल कुमार समेत समस्त अधिशासी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन