{"_id":"60db78758ebc3e737677796f","slug":"divorce-given-for-not-getting-ac-bike-and-five-lakhs-city-office-news-ali2668390118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी, बाइक व पांच लाख न मिलने पर दिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी, बाइक व पांच लाख न मिलने पर दिया तलाक
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र में दहेज में एयर कंडीशनर (एसी), मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपए न मिलने पर विवाहिता को तीन तलाक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने मारपीट और उत्पीड़न किए जाने का भी आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।
पत्र में कहा गया कि मोहम्मद यूनुस निवासी रोरावर ने अपनी बेटी का निकाह फरवरी 2020 में दिल्ली के रहने वाले शारिक के साथ किया था। निकाह के बाद शारिक और उसके परिवार वाले दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। वह अक्सर नवविवाहिता से दहेज की मांग किया करते थे।
इसी क्रम में एयर कंडीशनर, बाइक और पांच लाख रुपए की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई और उसे तीन तलाक दे दिया गया। इस बात की जानकारी महिला ने फोन पर अपने मायके वालों को दी।
विज्ञापन
मायके वाले जब उसे लेने दिल्ली पहुंचे तो शारिक और उसका परिवार नवविवाहिता को कमरे में बंद करके भाग गया। मोहम्मद यूनुस किसी तरह अपनी बेटी को लेकर अलीगढ़ आए और स्थानीय पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस पर कोई सक्रियता नहीं दिखाई। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित परिवार एसएसपी कलानिधि नैथानी से मिला है। एसएसपी ने इस मामले में इलाका पुलिस को जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।