फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District malaria officer do not pick up the phone of Parsad

अलीगढ़ः पार्षदों के फोन नहीं उठाते हैं जिला मलेरिया अधिकारी

Wed, 22 Sep 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
District malaria officer do not pick up the phone of Parsad
नगर निगम के जवाहर भवन में जन संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्षद संजय पंडित ने कहा कि जिला मलेरिया अधिकारी पार्षदों के फोन नहीं उठाते हैं। संजय पंडित ने कहा कि जलभराव से लोग परेशान हैं। गंदगी एवं जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू और मलेरिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए जिला मलेरिया अधिकारी को फोन किया जाता है तो वह उठाते नहीं हैं। इसके अतिरिक्त पार्षदों ने शाहजमाल में जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था करने, जल निगम द्वारा खोद कर छोड़े गए सड़कों का निर्माण कराने, भुजपुरा कब्रिस्तान में बाउंड्रीवाल का निर्माण, फिरदौस नगर में पंपिंग स्टेशन का निर्माण, पार्षद वार्ड में गलियों का निर्माण, रावणटीला शमशान घाट में बाउंड्रीवाल का निर्माण आदि की मांग की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने जल निगम के अधिकारियों को स्थानीय पार्षद के सहयोग व संपर्क कर कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही पार्षदों द्वारा उठाए गए समस्या का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। उप सभापति डॉ. मुकेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, विजय तोमर, राजेंद्र किशोर, सुरेंद्र पचौरी, संजय शर्मा, अनिल सेंगर, सद्दाम हुसैन, फिरोज खान, मो. शाकिर, मो. शकील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed