फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Distance from books, mobile snatches away the time for reading

Aligarh News: किताबों से दूरी, मोबाइल ने छीना पढ़ने का वक्त

Thu, 23 Apr 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Distance from books, mobile snatches away the time for reading
एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पढ़ते विद्यार्थी। अमर उजाला

विज्ञापन



शिक्षा के शहर में पढ़ाई का तरीका बदल रहा है। किताबों से दूरी, मोबाइल पर बढ़ती निर्भरता और सस्ती फोटोकॉपी का फैलता नेटवर्क शिक्षा की नई हकीकत बता रहे हैं। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस की पूर्व संध्या पर अमर उजाला ने जब शहर में पढ़ने की आदत, लाइब्रेरी की स्थिति और कॉपीराइट कानून के पालन की पड़ताल की।













शहर अब मोबाइल स्क्रीन की चमक में सिमटता नजर आ रहा है। युवा अब किताबों के पन्ने पलटने के बजाय स्क्रीन स्क्रॉल कर रहा है। हालांकि, एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में अब भी विद्यार्थियों के हाथों में किताबें नजर आ रही हैं। दरअसल, यूनेस्को द्वारा हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य पढ़ने, प्रकाशन और कॉपीराइट के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन














यह दिन विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डे सर्वेंट्स और इंका गार्सिलासो डे ला वेगा लेखकों की पुण्यतिथि (23 अप्रैल 1616) को याद करते हुए वर्ष 1995 से ज्ञान और साक्षरता को बढ़ावा देने का प्रतीक माना गया है।किताब बनाम रील्स : शहर में पढ़ने की पारंपरिक आदत कमजोर पड़ती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन














किताबों की दुकानों पर पहले जैसी भीड़ अब नहीं दिखती। नियमित पाठकों की संख्या सीमित रह गई है और अधिकतर छात्र परीक्षा के समय ही किताबों का सहारा लेते हैं। इसके उलट, युवा घंटों मोबाइल पर रील्स और सोशल मीडिया में व्यस्त हैं। खाली समय में किताब पढ़ने के बजाय स्क्रीन स्क्रॉल करना नई आदत बन गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या अलीगढ़ में पढ़ने की संस्कृति धीरे-धीरे खत्म हो रही है या सिर्फ उसका रूप बदल रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed