फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Discount on e-vehicles end date

E-Vehicle: दो दिन बाद खत्म हो जाएगी ई-व्हीकल पर छूट, 10 से 12 हजार रुपये तक बढ़ेगी कीमत

Fri, 10 Oct 2025 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

ई-व्हीकल की खरीद पर अब तक मिल रही पंजीकरण शुल्क की छूट को सरकार वापस लेने की तैयारी में है। त्योहार के ऐन मौके पर इस खबर से खरीदारों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

विज्ञापन
Discount on e-vehicles end date
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

मांग में जबरदस्त उछाल के बीच, ई-व्हीकल (इलेक्ट्रिक वाहन) खरीदारों को जल्द ही झटका लगने वाला है। दो दिन बाद 13 अक्तूबर से ई-व्हीकल की खरीद पर मिलने वाली आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की छूट समाप्त हो जाएगी। इससे ई-व्हीकल की कीमत में 10 से 12 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


ई-व्हीकल की खरीद पर अब तक मिल रही पंजीकरण शुल्क की छूट को सरकार वापस लेने की तैयारी में है। त्योहार के ऐन मौके पर इस खबर से खरीदारों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। पिछले एक वर्ष में दोपहिया ई-व्हीकल के बाजार में तीन गुना तक का उछाल आया है। पोर्टेबल चार्जिंग बैटरी और चार्जिंग में लगने वाले कम समय ने इसकी मांग को बढ़ाया है। कारोबारी दुष्यंत के अनुसार, साल 2024 में प्रति शोरूम हर महीने औसतन 10 ई-व्हीकल बिक रहे थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 30 व्हीकल प्रति माह हो गई है।

विज्ञापन

कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन किफायती होने के चलते ई-व्हीकल अभी भी एक बेहतर विकल्प बने रहेंगे। - आलोक पाराशर, प्रतिभा कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-व्हीकल के इस्तेमाल से ईंधन की लागत में 70 फीसदी तक की कमी आती है। शहर के अंदर परिवहन के लिए ई-व्हीकल ही किफायती विकल्प होंगे। - जेहरा फातिमा, छात्रा
सरकार की ओर से ई-व्हीकल पर छूट 2025 तक थी। इसकी समय सीमा अब समाप्त हो रही है। इसके बाद ई-व्हीकल पर भी सामान्य वाहन की तरह करीब 12 फीसदी तक पंजीयन शुक्ल देना होगा। - प्रवेश कुमार, एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed