फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanteras .. Demand of branded and native, Crores rupees turnover

धनतेरस.. ब्रांडेड और देशी की डिमांड, करोड़ों रुपये का कारोबार 

Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 18 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
 Dhanteras .. Demand of branded and native, Crores rupees turnover
धनतेरस.. ब्रांडेड और देशी की डिमांड, करोड़ों रुपये का कारोबार - फोटो : Rupesh
धनतेरस पर सुबह से लेकर आधी रात के बाद तब बाजारों में ग्राहक उमड़ते रहे। कहीं कम तो कहीं ज्यादा भीड़ रही। परंपरागत रुप से सर्वाधिक ब्रिकी गणेश लक्ष्मी, मिट्टी के दीपक, मिट्टी के छोटे घर, झाड़ू, खील, खिलौने, लईया, गट्टा और खिलौना की दुकानों पर हुई।
विज्ञापन

रूई से बनी हुई बत्तियां और स्वदेशी झालरों ने भी अपना दबदबा बनाये रखा। इसके साथ इलेक्ट्रानिक शोरूम, मोबाइल शोरूम, जनरल आइटम, बर्तन की दुकानों, कपड़े, कास्मेटिक, साड़ी, सलवार सूट, बच्चों के कपड़े की दुकानों में खचाखच भीड़ रही। सराफा बाजार से लेकर समद रोड पर खुले ज्वैलरी के नये ब्रांडेड शोरूम पर भी ग्राहकों की खूब रौनक रही। अधिकांश जगहों पर ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। दुकानदार देर रात तक दुकानदारी करने में व्यस्त रहे। बाजार में सस्ते और टिकाऊ सामान खूब पसंद किए गए। बाजार के जानकारों की मानें करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक बाजार में मीडियम साइज एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल कनेक्ट वाले म्यूजिक सिस्टम, फ्रिज और ओवन की डिमांड रही। एलईडी सबसे ज्यादा देखा गया। इसके अलावा दूसरे आइटमों में मोबाइल का बाजार गरम रहा। सैमसंग, वीवो, ओपो सहित दूसरे ब्रांड के मोबाइल भी खूब बिके। अर्पित मोबाइल गैलरी के सैमी ने बताया कि मोबाइल का बाजार बेहतर है स्थानीय दुकानदारों पर विश्वास होने के कारण ग्राहकों का रुझान रहा। मास्टर रेडियो के मास्टर ओमप्रकाश ने बताया कि एलईडी टीवी ने पूरा दम दिखाया, लेकिन महंगाई का असर होने के कारण ग्राहक अभी पसंद कर बाद में डिलीवरी लेने की बात कर रहे हैं। अधिकांश ग्राहकों ने पहले से पसंद किए गए आइटम खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता दायरा भी बाजार में आने वाले ग्राहकों को कम कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूभांजा, रेलवे रोड, पत्थर बाजार, महावीरगंज, सराफा बाजार, फूल चौराहा, कनवरीगंज फर्श, अब्दुल करीम चौराहा, बड़ा बाजार, सराय हकीम, रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव बाजार, आगरा रोड, हाथरस अड्डा, सराय सुल्तानी, नौरंगाबाद, मसूदाबाद, रघुवीरपुरी बाजार, सराय लवरिया, मदारगेट, सासनीगेट, जयगंज, मथुरा रोड, आवास विकास कालोनी, दोदपुर, मेडिकल रोड, अमीरनिशा, अब्दुल्ला कालेज तिराहा, रामघाट रोड, गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा, मथुरा नगर रोड, रेलवे स्टेशन रोड, समद रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, किशनपुर तिराहा, स्वर्णजयंती नगर मार्केट, निरंजनपुरी, विष्णुपुरी, सुरेंद्र नगर, धनीपुर मंडी, क्वार्सी चौराहा, गोंडा रोड, खैर रोड के अधिकांश बाजारों में देर रात तक दुकानों में रौनक रही। कई दुकानों की सजावट भी देखने लायक थी। यातायात डायवर्ट होने से बाजारों में ज्यादा बड़ा जाम तो नहीं लगा लेकिन दोपहिया और चौपहिया वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ कुछ देर के लिए जाम लगता रहा। जिसे पुलिस खुलवाती रही।   

काजू की बरफी और ड्राइ फ्रूट की डिमांड बढ़ी

दीपावली के पंच उत्सव के पहले दिन धनतेरस पर मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। काजू कतली बर्फी, ड्राई फ्रूटस, नमकीन की मांग सबसे ज्यादा रही है। इसके अलावा बूंदी के लड्डू, मिक्स मिठाई पैक, रसगुल्ला, छेने की बर्फी, मिल्क केक, मेवे के लड्डू भी खरीदे जा रहे हैं।

चाकलेट मिक्स ड्राईफ्रूटस भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। इस बार फैक्ट्री संचालक, कारोबारी और नेताओं के साथ अफसरों ने दुकानों से ही सीधे खरीदारी की पहले से एडवांस आर्डर कम हुए हैं, लेकिन दुकानदारों को उम्मीद है कि अभी भैया दूज तक बाजार रफ्तार पकड़ लेगा और उम्मीद के अनुसार बेहतर बिक्री होगी।  नामचीन दुकानदारों ने इस बार अपनी पैकिंग को और बेहतर किया है। 

पहले फैक्ट्री मालिक बड़े आर्डर देते थे, लेकिन इस बार शॉप से ही खरीदारी हो रही है। ड्राई फ्रूट की डिमांड ज्यादा है। इनकी कीमत 500 से 2500 रुपये किलोग्राम है। कुछ मंदी जरूर है, लेकिन जल्द ही बाजार उठेगा। नमकीन की भी खरीदारी हो रही है। नमकीन का ट्रेंड ज्यादा बढ़ रहा है। 
- अजय अग्रवाल, संचालक डब्बू दालसेव, अध्यक्ष सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल 

मिठाई कारोबार पर जीएसटी का असर है। बिक्री में कमी आई है। सबसे ज्यादा काजू की बरफी की डिमांड है, जिसकी कीमत 840 रुपये किलो है। अगर पिछले साल की तुलना करें तो इस बार बाजार हल्का है, लेकिन अभी त्योहार की शुरुआत है जल्द ही बाजार रफ्तार पकड़ लेगा। 

-नकुल बढेरा, संचालक विकास स्वीट्स, सेंटर प्वाइंट

इस साल मिठाई की बिक्री में कमी आई है। शुगर फ्री मिठाई कोई नहीं होती है, इसको लेकर कुछ लोग बाजार में भ्रम फैला रहे हैं। 400 रुपये से लेकर एक हजार रुपये किलोग्राम मिठाई दुकान पर है। ऑर्डर से ज्यादा हाथोंहाथ बिक्री हो रही है। आने वाले दो दिनों में मांग तेजी से बढ़ेगी। 
-आलोक गोयल, कुंजीलाल स्वीट्स, सेंटर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed