फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur Airstrip

मई से धनीपुर हवाई पट्टी से भर सकेंगे उड़ान

Thu, 02 Jan 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur Airstrip
धनीपुर हवाई पट्टी में मिनी ऐयरपोर्ट का निरीक्षण करते विभागीय अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
2020 का पहला दिन जनपदवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने धनीपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया । यहां चल रहा निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। शेष काम को 31 मार्च तक खत्म करने का निर्देश दिया है, जिससे कि मई में यहां से तीन शहरों (लखनऊ, बनारस और इलाहाबाद) के लिए 25 से 30 सीटर प्लेन की उड़ान शुरू की जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द कार्यदायी संस्था से काम खत्म करवा लेंगे।
विज्ञापन

धनीपुर हवाई पट्टी से घरेलू उड़ानें शुरू करने के लिए उड़ान योजना के तहत यहां काम हो रहा है। इसके लिए रनवे को बढ़ाने के साथ ही यहां एयरपोर्ट की सुविधाओं का विस्तार कराने के लिए इमारत तैयार कराई जा रही है। वेटिंग हॉल, बुकिंग हॉल, टिकट काउंटर, रेस्ट रूम आदि तैयार कराए जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने काम को देख संतुष्टी जाहिर की। 31 मार्च तक पूरा काम खत्म कर यहां से उड़ाने चालू करने की तैयारी है। संभावना है कि मई में जनपदवासी हवाई सफर कर सकेेंगे। कुछ प्रमुख कामों की भी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। वहां से बजट मिलते ही उन कामों को भी पूरा कर लिया जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम में ज्वाइंट जीएम संत कुमार, डीजीएम सुनील प्रसाद, डीजीएम इलेक्ट्रिकल बी सिंह, सिक्योरिटी से टीएम बत्रा, फायर प्रबंध डीजी सिंह, प्रभारी अधिकारी एसएस अग्रवाल, संजीव सक्सेना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed