{"_id":"680cc4ca33198c30ea06f155","slug":"dhaba-operator-beat-up-the-young-man-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाना खाते समय जमीन पर गिरी दाल, ढाबा संचालक ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाना खाते समय जमीन पर गिरी दाल, ढाबा संचालक ने युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 26 Apr 2025 05:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 05:04 PM IST
सार
आरोप है कि शिकायतकर्ता ढाबे पर खाना खाने गया। खाना खाते समय दाल जमीन पर गिर गई। इस पर ढाबा संचालक ने उसे बुरी तरह से पीटा। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ढाबे पर खाना खाते समय दाल जमीन पर गिर गई। इसी पर गुस्से में ढाबा चलाने वाले ने खाना खाने आए ग्राहक को बुरी तरह से पीटा। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अतरौली के गांव भूतपुरा निवासी अजीत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि 21 अप्रैल को वह गांव मढ़ौली स्थित एक ढाबा पर खाना खा रहे थे। खाना खाते समय हाथ लगने से दाल जमीन पर फैल गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बात पर ढाबा संचालक नैना निवासी मढ़ौली ने उसे पीटा। इससे उसके काफी चोट आई है। रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।