फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DGCA team investigates plane crash, prepares report

अलीगढ़ः डीजीसीए की टीम ने की विमान दुर्घटना की जांच, रिपोर्ट तैयार

Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
DGCA team investigates plane crash, prepares report
धनीपुर मिनी एयरपोर्ट पर रविवार को प्रशिक्षु विमान को लैंड कराने के दौरान हुई दुर्घटना की जांच के लिए सोमवार को दिल्ली से डीजीसीए की दो सदस्यीय टीम आई। टीम में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो, एयर सेफ्टी ब्यूरो के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्घटना के समय विमान को उड़ा रहे प्रशिक्षु और पायलट से वार्ता कर दुर्घटना के संबंध जानकारी ली। इसके बाद विमान का इंजन खुलवाया। इंजन की जांच के बाद पूरे विमान का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इस रिपोर्ट के संबंध में उन्होंने स्थानीय स्तर पर कोई बातचीत नहीं की। इधर, धनीपुर मिनी एयरपोर्ट से फिलहाल प्रशिक्षु उड़ानों को बंद रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह 10:30 बजे करीब एंबिशन एविएशन फ्लाइंग एकेडमी का विमान प्रशिक्षु उड़ान पूरी कर रनवे पर लैंड करते वक्त क्रैश हो गया था। अनियंत्रित विमान रनवे से करीब 25 मीटर तक घिसटता हुआ कच्ची मिट्टी में जा पहुंचा था। गनीमत रही कि जहाज में आग नहीं लगी। सिटी मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी एयरपोर्ट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में डीजीसीए के अधिकारी निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ले गए हैं। वह अपने विभागीय अधिकारियों के समक्ष रिपोर्ट को प्रस्तुत करेंगे। फिलहाल उड़ानों पर रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed