फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DG gave silver medal to Inspector Ashish

दरोगा आशीष को डीजीपी ने पहनाया सिल्वर मेडल

Sat, 26 Jun 2021 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 26 Jun 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
DG gave silver medal to Inspector Ashish
गंगा दशहरा के मौके पर सांकरा गंगा नदी में डूबते युवक को बचाने वाले दरोगा आशीष कुमार की बहादुरी पर शुक्रवार को डीजीपी एचसी अवस्थी ने लखनऊ में सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही इसी तरह बहादुरी से काम करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वाकया रविवार दोपहर का है, जब सांकरा गंगा घाट पर गंगा नदी में नहाने उतरा युवक पन्नू उर्फ चंपा निवासी हारूनपुर डूब गया। इस दौरान वहां सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दादों थाने के दरोगा आशीष कुमार ने नदी में छलांग लगा दी। आशीष कुमार डूबते युवक को बाहर खींचकर लाए। इस घटना पर एसएसपी ने नकद 25 हजार का इनाम दिया था। डीआईजी ने भी सम्मानित किया था। डीजीपी ने डीजी डिस्क से सम्मानित करने का एलान किया था। अपर मुख्य सचिव गृह ने भी 50 हजार के इनाम की घोषणा की थी। शुक्रवार को दरोगा आशीष को लखनऊ बुलाकर डीजी ने सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed