{"_id":"600c79138ebc3e2f81108a43","slug":"dfc-track-conservation-responsibilty-upon-dm-city-office-news-ali254540174","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफसी ट्रैक के संरक्षण का जिम्मा डीएम को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफसी ट्रैक के संरक्षण का जिम्मा डीएम को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन के बीच मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो चुका है। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया था। अब प्रदेश के विशेष सचिव गिरजेश कुमार त्यागी ने अलीगढ़ सहित छह जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने आदेश दिया है कि इस ट्रैक के संरक्षण व इसे अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए जिलाधिकारी जवाबदेह होंगे।
विशेष सचिव गिरजेश कुमार त्यागी की ओर से अलीगढ़ सहित कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फीरोजाबाद, हाथरस के डीएम को पत्र भेजा गया है। डीएफसी की लाइन इन सभी जिलों से होकर गुजर रही है। इन जिलों में कुल 10 स्टेशन हैं। मालगाड़ी की रफ्तार इस ट्रैक पर 100 किमी प्रतिघंटा की रखी गई है। ऐसे में इसको अतिक्रमण मुक्त रखना और इसका संरक्षण करना बेहद जरूरी हो गया है।
विशेष सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मवेशियों व अन्य जनता को इस ट्रैक पर या ट्रैक के किनारे अतिक्रमण करने से रोकने व रेल प्रशासन का सहयोग करने को लेकर जागरूक किया जाए। प्रशासनिक व सुरक्षात्मक सहयोग जिलाधिकारियों द्वारा दिया जाए। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि एडीएम प्रशासन को इसको लेकर कार्य योजना तैयार करने के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।