फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotees take a dip of faith on Ganga Dussehra

गंगा दशहरा: श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, शर्बत-भंडारा और दान कर कमाया पुण्य

Mon, 17 Jun 2024 01:17 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:17 AM IST
सार

गंगा दशहरा पर अलीगढ़ में श्रद्धालुओं ने हवन- यज्ञ के बाद मीठे शर्बत का वितरण एवं भंडारे- प्रसाद का वितरण किया । जबकि शाम के समय परंपरा के अनुसार पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं हुई ।

विज्ञापन
Devotees take a dip of faith on Ganga Dussehra
गंगा दशहरा पर शरबत वितरण - फोटो : संवाद

विस्तार

मां गंगा के अवतरण दिवस यानी गंगा दशहरा का पर्व 16 जून को पूरे धार्मिक उल्लास, श्रद्धाभाव एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया । सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नरौरा, राजघाट, सांकरा आदि गंगा तटों पर पहुंचकर पवित्र गंगाजल में आस्था की डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना करने के बाद दान- पुण्य कर धार्मिक लाभ कमाया । 

विज्ञापन


शहर भर में भी श्रद्धालुओं ने हवन- यज्ञ के बाद मीठे शर्बत का वितरण एवं भंडारे- प्रसाद का वितरण किया । जबकि शाम के समय परंपरा के अनुसार पतंगबाजी की प्रतियोगिताएं हुई । गंगा दशहरा को लेकर श्रद्धालु 15 जून रात में ही गंगा तटों पर रवाना हो गए। गंगा दशहरा पर गंगा स्नान के साथ ही दान पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा दशहरा पर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही । इसके चलते लोगों को आवागमन में बेहद दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा और बिना परमिट चलने वाले अवैध वाहनों से जोखिम भरा सफर तय करना पड़ा । 
विज्ञापन


शहर के रामघाट रोड, पीएसी, क्वार्सी चौराहा, किशनपुर तिराहा, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड,रेलवे रोड, अतरौली अड्डा, रेलवे स्टेशन, मीनाक्षी पुल के पास, अचलताल, दुबे का पड़ाव, सब्जी मंडी, एटा चुंगी, धनीपुर मंडी, मदारगेट, हाथरस अड्डा, सासनीगेट, बारहद्वारी, महावीरगंज, बड़ा बाजार आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शीतल जल की प्याऊ, मीठा शर्बत, हलवा-पूरी, खीर आदि का प्रसाद बांटा । मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed