{"_id":"6ac4160cff7b548e370fb956","slug":"devotees-immersed-in-bliss-witnessing-the-divine-play-of-shri-rams-birth-aligarh-news-c-2-gur1004-1083204-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्रीराम के जन्म की लीला देख आनंद में डूबे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्रीराम के जन्म की लीला देख आनंद में डूबे भक्त
Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में राम जन्म की लीला का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : samvad
जीटी रोड स्थित रामलीला भवन में सोमवार रात जैसे ही भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग मंच पर आया, पूरा माहौल बदल गया। अयोध्या के रूप में सजा रामलीला परिसर बधाई गीतों से गूंज उठा। आनंद में डूबे भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
श्री रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल, मथुरा की ओर से आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म से लेकर ताड़का, मारीच और सुबाहु वध तक की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद अहिल्या उद्धार का प्रसंग मंचित हुआ। इस दौरान अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष टीएन मित्तल एडवोकेट, संयोजक अन्नू बीड़ी, ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कमल अरोड़ा आदि थे।
नगला बरौला की रामलीला में जन्मे चारों भाई
नगला बरौला बाईपास रोड स्थित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में सोमवार को निर्देशक योगेश राजपूत के निर्देशन में कलाकारों ने प्रसंगों को जीवंत किया। रामलीला मंचन में दिखाया गया कि रावण को वरदान मिलने के बाद उसके अत्याचार बढ़ गए। पृथ्वी माता की व्याकुलता पर देवताओं ने भगवान विष्णु से धर्म की रक्षा की प्रार्थना की।
विज्ञापन
इसी क्रम में अयोध्या में राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ के परामर्श पर शृंगी ऋषि से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। यज्ञ से प्रसन्न होकर अग्निदेव प्रकट हुए और दिव्य प्रसाद प्रदान किया। इसके बाद महारानी कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा के यहां श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।