फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devendra and Neha topped in 100 meter race

नुमाइश : 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र और नेहा अव्वल

Mon, 20 Feb 2023 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Devendra and Neha topped in 100 meter race
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी के तहत खेल महोत्सव में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में देवेंद्र और नेहा अव्वल रहे। महरानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 100 मीटर में देवेंद्र कुमार प्रथम, मोहम्मद अजीम द्वितीय, गोपाल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में मोना पहले, रेहान अली दूसरे, मुनेश तीसरे स्थान पर रहे। 400 में रोहित चौधरी पहले, हेमंत चौधरी दूसरे, अनुज तीसरे स्थान पर रहे। 800 में शौर्य चौधरी पहले, डिमरी दूसरे, टिंकू तीसरे, 1500 में दीपाल प्रथम, आकाश द्वितीय, सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह से 5000 मीटर में रामू प्रथम, नैना द्वितीय, केशव तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में शीलू चौधरी प्रथम, पवन जाखड़ द्वितीय, अनुज चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में तेवतिया प्रथम, देवेंद्र सोलंकी द्वितीय, राजकुमार सोलंकी तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में विशाल प्रथम, शिवम द्वितीय, विपिन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सुधीर शर्मा प्रथम, कपिल द्वितीय, दिनेश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नेहा चौधरी, आयुषी, परांजलि चौधरी, 200 मीटर में दीक्षा, छाया चौधरी, विपाशा सिंह, 400 में हिमा, भावना, पिंकी, 600 मीटर में अंजलि, शालू, दिशा, 1500 मीटर में रंजन, अंशु, नीलम, 3000 मीटर में पूर्णिमा, नेहा, विमलेश, शॉटपुट में मोनिशा, चंद्रमुखी, काजल, डिस्कस थ्रो में पल्लवी राघव, भावना, खुशबू, ऊंची कूद में तमन्ना, सलोनी, स्वाति, लंबी कूद में निशा, साक्षी, पवनेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। सोमवार को जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता होगी। निर्णायक गोपाल, संजय कमांडो, सूरज सैनी, विवेक मनोज, वलीउज्जमा, आयोजक सचिव शमशाद निसार आजमी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed