फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Congress leader missing , found blood stains in the house

कांग्रेस नेत्री लापता, घर में मिले खून के धब्बे

Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress leader missing , found blood stains in the house
कांग्रेस नेत्री लापता - फोटो : रुपेश
महानगर के सिविल लाइंस विष्णुपुरी इलाके में अकेली रहने वाली 65 वर्षीय कांग्रेस नेत्री विमला बंसल घर से गायब हैं और उनके घर में मिले खून के धब्बों ने परिवार का संदेश बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बहन से उनकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी है। मोबाइल को रिसीव करने वाला व्यक्ति खुद को हरिद्वार में बता रहा है और कह रहा है कि यह मोबाइल उसे हरिद्वार में ही पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

अविवाहित कांग्रेस नेत्री विमला बंसल पुत्री छगनलाल अग्रवाल यहां अकेली रहती हैं। उन्होंने अपने एक परिचित का बेटा रौकी गोद ले रखा था। उसी के सहारे जीवन कट रहा था। इन दिनों रौकी अपने परिवार के पास आगरा गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के अनुसार सोमवार देर शाम साढ़े आठ बजे तक विमला को घनश्यामपुरी में सब्जी खरीदते देखा गया। इसके बाद उनको किसी ने नहीं देखा। मंगलवार दुपहर तक विमला को न देखने और बाहर से दरवाजा बंद होने पर कुछ लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच उनकी शिवपुरी में रहने वाली बहन कमला बंसल ने भी संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हुआ। इस पर बहन भी यहां आ गईं। जब घर के अंदर जाकर देखा गया तो वहां का नजारा देख सभी दंग रह गए।
अंदर बेड के सहारे व कमरे के बाहर खिड़की के पास खून के धब्बे पड़े थे। रसोई में कुछ परांठे बने रखे थे और रसोई इस अंदाज में थी, जैसे परांठे बनाते समय महिला अचानक गायब हुई है। वहां किसी ने खाना भी खाया है और दूध भी गरम होने के बाद रखा है।
ब्रेड का अधखुला पैकेट भी रखा है। यह देख पुलिस को बुलाया गया। घर में रहने वाले पालतू कुत्ते को ब्रेड भी खिलाए गए। मगर उसने ब्रेड तक नहीं खाए। जब उनका नंबर मिलाया गया तो किसी व्यक्ति ने उठाते हुए कहा कि यह मोबाइल उसे हरिद्वार में पड़ा मिला है। इस आधार पर कमला बंसल की ओर से हत्या की आशंका जताते हुए सिविल लाइंस में तहरीर दी गई है। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार मामला गंभीर है। फिलहाल साक्ष्य संकलन पर काम किया जा रहा है। जल्द ही असलियत सामने आएगी।
इस मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल मौके पर पहुंच गए और पुलिस अफसरों से घटना की जानकारी की। इसके बाद पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मंगलवार शाम कांग्रेसियों ने एसएसपी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया कि इस घटना का जल्द पर्दाफाश करें, अन्यथा कांग्रेसजन सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। अगर 24 घंटे में मामले का खुलासा नहीं हुआ तो कांग्रेसजन आंदोलन करेंगे। इस दौरान ज्ञान प्रकाश सक्सेना, नरेंद्र देव वशिष्ठ, हरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक विवेक बंसल और पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की खराब कानून व्यवस्था को ललकारा। उन्होंने कहा कि आज लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। ऐसा शासनकाल किसी भी प्रदेश सरकार के दौरान नहीं पाया।

कांग्रेसियों ने जताई घटना पर नाराजगी
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व विभिन्न पदों पर रहीं विमला बंसल के इस तरह लापता होने की खबर पर कांग्रेस संगठन नाराज है। वहीं कांग्रेस के युवा नेता व प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित, गौरव गोदानी, अंकुर मित्तल, रिंकू शर्मा आदि ने भी पुलिस प्रशासन से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है और कहा है कि शहर में सीनियर सिटीजन के साथ लगातार वारदात हो रही हैं। इन पर अंकुश के लिए पुलिस को ठोस प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed