{"_id":"5f32fbc88ebc3e3cc05a31ed","slug":"deputy-cmo-went-on-leave-without-permission-dm-recommended-action-city-office-news-ali2409886135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नोटिस के बाद बिना अनुमति छुट्टी पर गए डिप्टी सीएमओ, डीएम ने की कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नोटिस के बाद बिना अनुमति छुट्टी पर गए डिप्टी सीएमओ, डीएम ने की कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन
कोरोना काल में लापरवाही बरत रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों पर डीएम के तेवर कड़े होते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। डिप्टी सीएमओ डा. दुर्गेश कुमार बिना बताए अवकाश पर चले गए हैं। मंगलवार को डीएम ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उप्र को उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर पत्र भेज दिया है। डिप्टी सीएमओ को डीएम ने ग्रामीण क्षेत्र में सैंपलिंग न कराने व दैैनिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के चलते सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सीएमओ ने बताया कि डा. दुर्गेश कुमार बिना अनुमति के अवकाश पर गए हैं। इस पर कोरोना जैसी महामारी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन न करने तथा बिना किसी पूर्व अनुमति के अवकाश पर जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की संस्तुति चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पत्र भेजकर करके की है। एसीएमओ डा. एसपी सिंह को ग्रामीण क्षेत्र की सैंपलिंग का कार्य दिया गया है। इधर, नोटिस जारी होने के बाद सीएमओ ने डीएसओ पोर्टल पर समस्त डाटा को अपडेट करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरर्स की तैनाती कर दी है। सीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वह 100 बेड एफआरयू अतरौली के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाए जाने के लिए सहायक निदेशक स्वास्थ्य से वार्ता कर लेवल-4 के एक डाक्टर की तैनाती का प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।