{"_id":"6ab4a5a0eb9fc8d22b06445f","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-aligarh-visit-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त, अब नहीं आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा अपरिहार्य कारणों से निरस्त, अब नहीं आ रहे
Thu, 24 Sep 2026 09:53 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आज अलीगढ़ आ रहे हैं। वह दोपहर तीन बजे डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ जनपद भ्रमण पर आ रहे थे। उनके निजी सचिव वीरेंद्र कुमार ने जानकरी दी है कि अपरिहार्य कारणों से दौरा निरस्त कर दिया गया है। अब वह अलीगढ़ नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य निजी सचिव वीरेंद्र कुमार ने 23 सितंबर को अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ के डीएम, एसएसपी और पुलिस आयुक्त को पत्र जारी किया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का 24 सितंबर को जनपद अलीगढ़ का भ्रमण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणोंवश निरस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री भी आएंगे आज
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आज अलीगढ़ आ रहे हैं। वह दोपहर तीन बजे डीएवी इंटर कॉलेज नौरंगाबाद में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।