फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM Brijesh Pathak in Khair

उपचुनाव: आज खैर की सियासत गरमाएंगे डिप्टी सीएम, तीन-चार दिन तक सियासी दिग्गजों का रहेगा जमावड़ा

Wed, 13 Nov 2024 03:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 03:55 AM IST
सार

13 नवंबर सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाईसी जरारा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। ब्राह्मण समाज के 22 गांव हैं, जहां के मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के पक्ष मतदान करने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak in Khair
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 13 नवंबर को खैर विधानसभा उपचुनाव में खैर की सियासत को गर्माहट देंगे। वह बाईसी जरारा क्षेत्र में ब्राह्मण मतदाताओं को साधेंगे। अगले तीन-चार दिन तक सियासी दिग्गजों का जमावड़ा रहेगा।

विज्ञापन


13 नवंबर सुबह 11 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बाईसी जरारा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। ब्राह्मण समाज के 22 गांव हैं, जहां के मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के पक्ष मतदान करने की अपील करेंगे। यहां भी करीब पांच हजार लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 नवंबर को दोपहर एक बजे कमालपुर मलान फॉर्म हाउस के सामने थाना टप्पल में जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि जो बातें अखिलेश यादव करेंगे, उसका जवाब देने अगले दिन फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जट्टारी में आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 9 नवंबर को जनसभा की थी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भी कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा, सपा व बसपा नेताओं ने झोंकी ताकत 
जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, भाजपा, सपा व बसपा नेताओं ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री जनसभा कर चुके हैं। फिर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की जनसभा होगी। सपा भी ताकत दिखा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। हालांकि, बसपा के बड़े नेताओं का कार्यक्रम भी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed