फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue larvae found in 15 houses of Mishripur

अलीगढ़: मिश्रीपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 15 घरों में मिला डेंगू का लार्वा

Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2023 12:43 AM IST
सार

ग्राम प्रधान रमा सिंह तोमर ने तीन दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी से टीम भेजकर जांच कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे किया। इसमें 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Dengue larvae found in 15 houses of Mishripur
गांव मिश्रीपुर में मिले डेंगू के लार्वा को दिखाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : ग्राम प्रधान

विस्तार

धनीपुर क्षेत्र के गांव मूसेपुर जलाल के मजरा मिश्रीपुर के 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। गांव में बुखार के प्रकोप की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां जांच के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान रमा सिंह तोमर ने तीन दिन पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी से टीम भेजकर जांच कराने की मांग की थी। बृहस्पतिवार दोपहर डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे किया। इसमें 15 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


प्रधान रमा सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 80 लोगों की रक्त जांच की गई है, कोई भी पॉजिटिव नहीं आया है। दो सप्ताह पहले गांव में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया था। एक बार फिर से गली-गली छिड़काव कराया जाएगा। मौके पर डॉ. राकेश कुमार चिकित्सक मलखान सिंह, नीता देवी आशा, पुष्पराज सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed