फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue fever outbreak in five villages, 50 patients admitted

Aligarh News: पांच गांवों में डेंगू और बुखार का प्रकोप, 50 मरीज भर्ती

Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue fever outbreak in five villages, 50 patients admitted
बीमार महिला।  संवाद - फोटो : Samvad
मौसम परिवर्तन होने के साथ ही बुखार और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। अतरौली के सौ शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय में बुखार के 50 मरीज भर्ती किए गए हैं। प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली के तीन लोग भी डेंगू से पीड़ित हैं, इनको भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतरौली ब्लॉक के मढ़ौली, गाजीपुर, बहरावद, कासिमपुर गदाईपुर और जवां ब्लॉक के गांव ढैंकुरा व मेंमड़ी के मरीजों से अस्पताल के वार्ड भर गए हैं।
विज्ञापन




कई गांवों में कई मरीज ऐसे भी हैं, जो निजी अस्पतालों से उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में भेजकर दवा वितरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन




गांव मढ़ौली निवासी रवि कुमार, सरोज देवी व प्रियंका डेंगू से पीड़ित हैं। बहरावद निवासी ज्योति, निशांत, योगेश, शिवा और गाजीपुर निवासी रचना, पुष्पा देवी, विजय कुमार, मीरा, कुणाल, रुमाली, सरोज, प्राची व राहुल बुखार से पीड़ित हैं। गांव कासिमपुर गदाईपुर निवासी भूप सिंह, राजकुमारी, मधू, लवली, परी, लक्ष्मी को भी बुखार है। यह सभी 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनके अलावा भवीगढ़, चपौटा, राजमार्गपुर, गहतोली निर्मल, धुर्रा प्रेमनगर, सूरजपुर गांव के कई बुखार पीड़ित इस अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक ही घर के नौ लोग दादी के साथ भर्ती
जवां ब्लॉक के गांव मेंमड़ी निवासी भगवान देवी बुखार से पीड़ित हैं। वह अपने नाती मियांक, कृष्णा, सोनू, ललित, दुर्गेश, दीपक व नातिन प्रियंका व गौरी के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। इसी ब्लॉक के गांव ढैंकुरा निवासी पिंकी, श्याम कुमारी, चिरंजीलाल, भारती, वीरेंद्र सिंह, प्रेमवती, भारती को बुखार होने पर भर्ती कराया गया है। इस्मालपुर निवासी विमलेश व श्रीकांत भी बुखार से पीड़ित होने के कारण यहां भर्ती हैं।




वार्ड के शौचालयों में गंदगी से मरीज बेहाल
मरीजों के लगातार भर्ती होने के कारण इस अस्पताल के वार्ड भर गए हैं। इससे तीमारदारों की संख्या भी बढ़ गई है। वार्डों के पास बने शौचालयों में गंदगी के कारण इन सभी बेहद परेशानी हो रही है। तीमारदार सोमवीर सूर्यवंशी, दीपक कुमार, हरिओम आदि ने इनकी सफाई कराने की मांग की है। तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था कराने की मांग भी उठी है।




मढ़ौली निवासी रवि कुमार, सरोज देवी व प्रियंका डेंगू से पीड़ित हैं, इनका उपचार जारी है। शौचालय चोक होने से परेशानी हुई थी। मजदूर लगाकर साफ कराया जा रहा है। 50 मरीज भर्ती है। मरीजों की जांच कर उपचार किया जा रहा है।

-डाॅ. दुर्गेश कुमार, सौ शैया युक्त संयुक्त चिकित्सालय सीएमएस।




जिन गांवों में बुखार के मरीजों का पता चल रहा है, वहां तत्काल टीम भेजकर दवाएं वितरित कराई जा रही हैं। गांवों में आशा और संगिनी को हर स्थिति पर नजर रखने और तत्काल सीएचसी पर अवगत कराने के लिए कहा गया है।
-डाॅ. अवनेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed