फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue and malaria

अलीगढ़ः कुलदीप विहार कॉलोनी में डेंगू और मलेरिया का खतरा

Fri, 17 Sep 2021 07:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue and malaria
बुखार से पीड़ित बेटी प्रीति को कंधे पर बैठाकर ले जाते पिता रहीसदास। - फोटो : CITY OFFICE
कुलदीप विहार कॉलोनी में डेंगू एवं मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से राधा कृष्ण मंदिर के पास जलभराव हो गया है। नगर निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले कुलदीप विहार नगर निगम में शामिल हुआ है। कॉलोनी में जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से लोग जलभराव से परेशान है। मिट्टी डालकर निकलने के लिए रास्ता बनाया गया। स्थानीय निवासी एकता सैनी ने बताया कि जलभराव से हम लोग बेहद परेशान हैं। बीमारियों का मौसम चल रहा है। डेंगू एवं मलेरिया फैलने का खतरा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव हो रहा है। स्थानीय लोग चंदा लगाकर अस्थायी इंतजाम कर रहे हैं। नगर निगम कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज की गई है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि कुलदीप विहार में कर्मचारियों को भेज कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम से संबंधित समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम नंबर - 7500441344 पर शिकायत दर्ज करें।
बारिश के बाद कई जगह जलभराव
बारिश के बाद शहर में कई जगह जलभराव हो गया है। रामघाट रोड पर पीएसी पेट्रोल पंप के पास कुछ समय पहले पीडब्लूडी द्वारा रोड बनाया गया है। शनिवार की बारिश के बाद सड़क पर घुटने भर पानी लग गया है। फिर गड्ढे बनने शुरू हो गए हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा विहार, एडीए कॉलोनी, जवाहर नगर, प्रिंस कॉलोनी में जलभराव हुआ है। डेंगू एवं बुखार के समय में जलभराव होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed