फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of students regarding rigging in admission in AMU

AMU: एडमिशन में धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, विवि ने की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 12:34 AM IST
सार

छात्रों का समूह प्रवेश में धांधली के आरोप में बाब-ए-सैयद पहुंच गया। गेट को बंद करके छात्रों ने प्रदर्शन किया। गेट बंद होने से आमजनों की आवाजाही बंद हो गई। गेट बंद होने की सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने छात्रों को गेट खोलने के लिए कहा। इससे छात्र बिफर गए और नोकझोंक होने लगी।

विज्ञापन
Demonstration of students regarding rigging in admission in AMU
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट पर विरोध प्रदर्शन करते छात्रों को समझाती प्रोक्टर टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एमए अंग्रेजी में प्रवेश में धांधली के आरोप में छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गेट बंद करके हंगामा काटा। इस दौरान छात्रों और प्राक्टोरियल टीम के सदस्यों के बीच नोकझोंक हो गई। इंतजामिया ने दूसरी सूची जारी करने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे छात्रों का समूह प्रवेश में धांधली के आरोप में बाब-ए-सैयद पहुंच गया। गेट को बंद करके छात्रों ने प्रदर्शन किया। गेट बंद होने से आमजनों की आवाजाही बंद हो गई। गेट बंद होने की सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने छात्रों को गेट खोलने के लिए कहा। इससे छात्र बिफर गए और नोकझोंक होने लगी। छात्रों ने हंगामा कर दिया और नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


छात्रों के गुस्से को देखकर प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्य थोड़ी दूर आ गए। छात्र यासिर मलिक व अयान अहमद ने बताया कि एमए प्रवेश परीक्षा के बाद जारी परिणाम में व्यापक धांधली की गई है। पहले सफल अभ्यर्थियों की सूची 28 जून को जारी की गई थी। 20 दिन के बाद काउंसलिंग के आखिरी दिन बिना पूर्व सूचना के सूची बदल दी जाती है। जिन छात्रों के नाम सूची में पहले से थे, उन्हें या तो पीछे कर दिया गया या हटा दिया गया। अब उनका प्रवेश असंभव हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ छात्रों के नाम सूची में आगे आए हैं, जिनकी रैंक काफी पीछे थे और जिनका नाम सूची में नहीं था अब दूसरी सूची में उनकी रैंक दूसरी हो गई है। संदिग्ध छात्रों के प्रवेश हो रहे हैं। विभाग, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव और कुलपति कार्यालय में विद्यार्थियों की समस्या रखी गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।

कुछ लिपिकीय त्रुटि होने के चलते एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी की गई थी। दूसरी सूची क्यों आई। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। वह इस मामले की जांच करेगी। बाब-ए-सैयद पर छात्रों ने प्राक्टोरियल टीम के सदस्यों से अभद्रता की है। इसके वीडियो फुटेज मंगाए गए हैं। दोषी होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एमएयू  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed