फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration of students for regular studies of bridge course in AMU

AMU: ब्रिज कोर्स की नियमित पढ़ाई के लिए छात्रों का प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं ने किया बाब-ए-सैयद बंद, आवागमन ठप

Sun, 20 Oct 2024 12:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

ब्रिज कोर्स के छात्र बाब-ए-सैयद पर पहुंचे। गेट बंद करके छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि छह अगस्त से पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन दो-तीन बार ही पढ़ाई हो पाई है।

विज्ञापन
Demonstration of students for regular studies of bridge course in AMU
ब्रिज कोर्स के बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू में ब्रिज कोर्स की नियमित पढ़ाई की मांग को लेकर छात्रों ने बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया। छात्र वहीं, धरने पर बैठ गए। गेट बंद होने से आवागमन ठप हो गया।

विज्ञापन


19 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे ब्रिज कोर्स के छात्र बाब-ए-सैयद पर पहुंचे। गेट बंद करके छात्र वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि छह अगस्त से पढ़ाई शुरू हो गई, लेकिन दो-तीन बार ही पढ़ाई हो पाई है। छात्र नेता सलमान गौरी ने बताया कि ब्रिज कोर्स में मदरसा पृष्ठभूमि से छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। यूनिवर्सिटी में वर्ष 2013 में यह कोर्स शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि सोमवार से नियमित पढ़ाई नहीं हुई तो अगले दिन से आंदोलन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एमएयू बाब ए सैय्यद गेट पर ब्रिज कोर्स के बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन करते छात्र छात्राओं को समझाते प्रोक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले शिक्षकों को पढ़ाने के लिए एक हजार रुपये मिलते थे, लेकिन अब 150 रुपये कर दिए गए हैं, जिससे वह पढ़ाने नहीं आ रहे हैं। सलमान ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी चाहे तो पीएचडी छात्र उन्हें पढ़ा सकते हैं। इस दौरान छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली को सौंपा है। इस संबंध में प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि उनकी मांगों को कुलपति के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed