फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demonstration continues in Aligarh on fourth day, women took command

अलीगढ़ में चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी, महिलाओं ने कमान संभाली

Wed, 18 Dec 2019 08:53 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 18 Dec 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration continues in Aligarh on fourth day, women took command
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : neeraj
नागरिकता संशोधन कानून और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्रों पर कार्रवाई की मुखालफत का दौर चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। खास बात यह है कि प्रदर्शन की कमान अब लगातार महिलाओं के हाथों में सौंपी जा रही जा रही है। बुधवार को शहर में शाहजमाल, रसलगंज, जीवनगढ़, जमालपुर और दोदपुर में पांच अलग-अलग जगहों पर हुए उग्र प्रदर्शनों में महिलाएं आगे रहीं। पुलिस प्रशासनिक मशीनरी ने घंटों मनाने-समझाने के बाद उनको वापस भेजा। डीआईजी- एसएसपी ने एएमयू कुलपति संग बैठक कर कैंपस के सुरक्षा हालात की जानकारी ली। कैंपस छात्रों से अब पूरी तरह खाली हो गया है। 
विज्ञापन



शहर में सुबह सबसे पहला प्रदर्शन शाहजमाल ईदगाह पर शुरू हुआ, जहां करीब आठ बजे से ही महिलाएं व पुरुष जुटना शुरू हो गए। इस दौरान लोग नागरिकता संशोधन कानून विरोधी बैनर तख्तियां लिए खड़े सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। यहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ जाकर लोगों को जैसे तैसे समझाकर दोपहर करीब 11 बजे वापस भेजा। इसी तरह दोपहर करीब 11 बजे सराय रहमान चौक में महिलाओं द्वारा शुरू किया गया प्रदर्शन जुलूस की शक्ल में रसलगंज में आ गया। जहां दो बजे तक नारेबाजी के बाद जैसे तैसे उन्हें वापस भेजा गया।
विज्ञापन



इसी बीच 11.30 बजे दस मिनट के लिए महिलाएं जमालपुर में भी एकत्रित हुईं, मगर वहां उन्हें पुलिस ने वापस कर दिया। जकरिया मार्केट में दुकानें बंद कराई गईं, मगर उन्हें भी पुलिस प्रशासन ने खुलवा दिया। जीवनगढ़ में भी काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर केला नगर चौराहे पर आ गए। मगर वहां भी फोर्स ने उन्हें ज्ञापन लेकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान कई दर्जन महिलाएं दोदपुर से जुलूस लेकर एएमयू सर्किल की ओर बढ़ीं, मगर उन्हें ख्वाजा हलीम की कोठी से पुलिस ने काफी प्रयास के बाद वापस भेजा। यह महिलाएं प्रदर्शन करते हुए दोदपुर से केला नगर के रास्ते मैरिस रोड की ओर बढ़ने लगीं। यहां पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की कोठी के सामने पहुंचने से पहले उन्हें पुलिस ने रोक लिया और वापस करते हुए दोदपुर वापस भेज दिया, जहां प्रदर्शन के बाद महिलाएं घरों को चली गईं।


इधर, शहर में इन प्रदर्शनों के चलते पनप रहे तनाव के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और ज्यादा कड़े किए जा रहे हैं। एडीजी जोन ने सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर सेक्टर स्कीम को और ज्यादा प्रभारी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को सपा के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। 


स्कूल- कोचिंग शुक्रवार, इंटरनेट बृहस्पतिवार रात तक बंद
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटरों में शुक्रवार तक के लिए अवकाश और बढ़ा दिया है। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं पर भी बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। 


शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे, इस बात के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासनिक टीम लोगों से लगातार संवाद कायम रखने का काम कर रही हैं। किसी को बहकावे या अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
-अजय आनंद एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed